{"_id":"67f83506810be54fdd08b3f3","slug":"four-drug-smugglers-arrested-in-srinagar-jammu-news-c-266-1-sr31001-103999-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: श्रीनगर में चार नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: श्रीनगर में चार नशा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
श्रीनगर। पुलिस ने चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चरस बरामद हुई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सौरा ओसीएपीएस पुलिस स्टेशन की एक टीम ने शालबाफ मोहल्ला स्थित नाके पर बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल (डिस्कवर) को रोका। इस पर दो लोग सवार थे। इनकी पहचान खालिद नजीर चेलू निवासी उमर कॉलोनी बी, लाल बाजार और उमर मुश्ताक भट निवासी दार मोहल्ला, अवंता भवन सौरा के रूप में हुई। इनकी तलाशी लेने पर चरस बरामद हुई। इस पर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अपराध में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया।
इसके अलावा जकूरा पुलिस स्टेशन की एक टीम ने वानीहामा लिंक रोड पर स्थापित नाके पर एक लोड कैरियर (जेके01बीए-0654) को रोका। इसमें दो लोग सवार थे। इनकी पहचान कौनसेर मेहदी तेली निवासी मेरकशाह कॉलोनी और साहिल अहमद शेख निवासी बतपोरा हजरतबल के रूप में हुई। इनसे भी चरस बरामद हुई। संवाद