ट्राले से टकराकर कार के परखच्चे उड़े, चार की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा के जतवाल थाना के अंतर्गत दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया है।
कल रात करीब 11 बजे जम्मू से पठानकोट की ओर जा रही एक तेज रफ्तार इंडिगो कार संदबड़ी में डिवाइडर से टकराकर सड़क की दूसरी ओर खडे़ एक ट्राले से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए।
घायल सुनील ने दम तोड़ा
हादसे में कार सवार जोगिंद्र सिंह पुत्र हरी कृष्ण, सुखविंद्र सिंह पुत्र गंधर्व सिंह, सुनील कुमार पुत्र बलदेव सिंह निवासी करनाल (हरियाणा) और सुरिंद्र सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी संगरूर (पंजाब) गंभीर घायल हो गए।
घायलों को सांबा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जोगिन्द्र सिंह और सुखविन्द्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायलों सुरिंद्र सिंह और सुनील कुमार की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।
वहां सुनील कुमार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि सुरिंद्र सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।
हरियाणा जा रहे थे कार सवार
दुर्घटना में कार सवार प्रदीप चौधरी, पत्नी अनिता देवी और एक बच्चा घायल हो गए। उन्हें सांबा जिला अस्पताल लाया गया, जहां फौरी उपचार के बाद उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि कार में सवार लोग हरियाणा से सरोर के निकट तरिडीयां गांव जा रहे थे। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर वाहनों को कब्जे में ले लिया है।