फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   four died in messive road accident

ट्राले से टकराकर कार के परखच्चे उड़े, चार की मौत

Fri, 22 Aug 2014 10:30 PM IST
Updated Fri, 22 Aug 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
four died in messive road accident

सांबा के जतवाल थाना के अंतर्गत दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कल रात करीब 11 बजे जम्मू से पठानकोट की ओर जा रही एक तेज रफ्तार इंडिगो कार संदबड़ी में डिवाइडर से टकराकर सड़क की दूसरी ओर खडे़ एक ट्राले से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए।

विज्ञापन

घायल सुनील ने दम तोड़ा

four died in messive road accident

हादसे में कार सवार जोगिंद्र सिंह पुत्र हरी कृष्ण, सुखविंद्र सिंह पुत्र गंधर्व सिंह, सुनील कुमार पुत्र बलदेव सिंह निवासी करनाल (हरियाणा) और सुरिंद्र सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी संगरूर (पंजाब) गंभीर घायल हो गए।

घायलों को सांबा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जोगिन्द्र सिंह और सुखविन्द्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायलों सुरिंद्र सिंह और सुनील कुमार की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।

वहां सुनील कुमार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि सुरिंद्र सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।

हरियाणा जा रहे थे कार सवार

four died in messive road accident
एक अन्य सड़क हादसे में शुक्रवार तड़के जतवाल पुलिस थाना के निकट पठानकोट से जम्मू की ओर आ रही कार ने हाईवे पर खडे़ ट्रक चालक रंजीत सिंह पुत्र केहर सिंह निवासी मुकेरिंया (पंजाब) को टक्कर मार दी। इससे रंजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक अन्य ट्रक खड़ा था। यह कार अनियंत्रित होकर उससे जा टकराई।

दुर्घटना में कार सवार प्रदीप चौधरी, पत्नी अनिता देवी और एक बच्चा घायल हो गए। उन्हें सांबा जिला अस्पताल लाया गया, जहां फौरी उपचार के बाद उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि कार में सवार लोग हरियाणा से सरोर के निकट तरिडीयां गांव जा रहे थे। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed