फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   four dad in car accient

गए थे जनाजे में, खुद का निकला जनाजा

Sat, 26 Jul 2014 04:33 PM IST
Updated Sat, 26 Jul 2014 04:33 PM IST
विज्ञापन
four dad in car accient

राजोरी के नाबन मोहल्ले में रहने वाले हाजी गुलाम हुसैन ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनका परिवार जिस जनाजे में शामिल होने के लिए जा रहा है, खुद उन्हें इसी तरह उसके जनाजे में शामिल होना पड़ेगा।

विज्ञापन


पौनी में हुए सड़क हादसे में मारे गए चारों लोग पौनी के बराक गांव में अपने किसी रिश्तेदार के जनाजे में शामिल होने के लिए गए थे, लेकिन वह तो जनाजे में शामिल नहीं हुए, खुद मौत उन्हें अपने साथ ले गई। जैसे ही चारों के शव राजोरी में पहुंचे तो हर तरफ चीख पुकार और लोगों की आंखें नम थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुलाम हुसैन की पत्नी रजिया बेगम अपने बेटे मोहम्मद जुबीर, बहू परवेज अख्तर और जमाई मोहम्मद रशीद के साथ पौनी के बराक गांव में शुक्रवार सुबह करीब 5.30 बजे राजोरी से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ता भटकने से हुआ हादसा

four dad in car accient
यहां उन्हें एक जनाजे में शरीक होना था। इनके साथ राजोरी का ही एक अन्य परिवार भी निकला। दोनों राजोरी से साथ-साथ ही निकले। लेकिन पौनी पहुंचने पर गुलाम हुसैन का परिवार दूसरे परिवार से पीछे रह गया।


यहां उन्होंने फोन पर दूसरे परिवार से संपर्क किया कि वह रास्ता भूल गए हैं और पौनी पहुंच गए हैं। यहां उन्हें दूसरे परिवार के लोगों ने कहा कि वह वापस लौट कर आएं। अभी वह लोग पौनी से निकले ही थे कि आगे एक तीखे मोड़ पर गाड़ी चकमा खा गई और दरिया में गिर गई।

हादसे में चारों लोगों की मौत हो गई। अपनों को खाने के दर्द से बेजार गुलाम हुसैन रोते रोते कहते हैं, काश वह लोग उनके साथ साथ रहे होते तो यह हादसा नहीं होता। बार बार यही बात उनकी जुबान पर आती रही।

गमगीन माहौल में हुए सुपुर्दे-खाक

four dad in car accient

वहीं शुक्रवार शाम को रजिया बेगम, परवेज अख्तर और मोहम्मद जुबीर को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। जबकि मोहम्मद रशीद के शव को उसके पैतृक गांव बेहरामगला भेज दिया।

ईद मनाने से पहले ही आ गई मौत

मोहम्मद शरीफ गुलाम नबी अजाद के भाई मुस्तफा आजाद के पीएसओ हैं। वह पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर थे। ईद मनाने के लिए वह अपने घर आए हुए थे।

लेकिन उनके परिजनों को नहीं पता था कि ईद मनाने की खुशियां मातम में बदल जाएंगी। घर के लोग ईद की तैयारियां कर रहे थे, लेकिन पलभर में ही सारी दुनिया उजड़ती चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed