फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   four cow smuggler arrested

Jammu News: चार पशु तस्कर गिरफ्तार, 11 मवेशी बचाए, 3 वाहन जब्त

विज्ञापन
four cow smuggler arrested
सांबा। जिला पुलिस ने सोमवार तड़के पुलिस थाना सांबा और पुलिस थाना घगवाल के अधिकार क्षेत्र में गोवंश तस्करी के तीन प्रयासों को विफल कर दिया। दो महिलाओं समेत चार गोवंश तस्करों को गिरफ्तार कर 11 मवेशियों को बचाया और तीन वाहनों को जब्त किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सांबा की टीम ने मानसर मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान दो महिंद्रा लोड कैरियर वाहनों( जेके14जे-0739 और जेके22सी-4529) को जांच के लिए रोका। दोनों वाहन सांबा की ओर से आ रहे थे और मानसर मार्ग से होते हुए उधमपुर की ओर जा रहे थे। दोनों वाहनों की जांच के दौरान प्रत्येक वाहन में तीन-तीन गोवंश लदे पाए गए तथा बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। सभी छह गोवंशों को बचा लिया गया है और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। गोवंश तस्करों की पहचान जुनैद अहमद निवासी थिल रौन तहसील जिला उधमपुर, फारूक अहमद मलिक निवासी चंबलवास बनिहाल जिला रामबन और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना सांबा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसी तरह पुलिस थाना घगवाल की एक पुलिस पार्टी ने टपयाल हाइवे पर नाका लगा कर वाहन चेकिंग ड्यूटी के दौरान बिना पंजीकरण के एक महिंद्रा लोड कैरियर को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान वाहन के अंदर पांच गोवंश लदे हुए पाए गए जिन्हें क्रूर तरीके से बांधा गया था और बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। हालांकि वाहन का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा। वाहन कठुआ की ओर से आ रहा था। बचाए गए सभी गोवंशों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed