फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   four brothers flown, two deaths, one missing

चार सगे भाई नाले में बहे, तीसरे का शव मिला

Tue, 05 Aug 2014 12:37 PM IST
Updated Tue, 05 Aug 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
four brothers flown, two deaths, one missing

मंजाकोट थाने के इलाके में सोमवार की रात नाले के तेज बहाव में चार सगे भाई बह गए। तीन की मौत हो गई है, जबकि एक भाई को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कल शाम से लापता तीसरे भाई के शव को भी आज सुबह नाले से बरामद कर लिया गया है। आज सुबह भी मंजाकोट के एसडीपीओ और एसएचओ स्वयं घटनास्थल मौजूद थे।

मिली जानकारी के बाई वाली गली निवासी औरंगजेब की गांव से पांच किलोमीटर दूर कालाबन में सरकारी राशन की दुकान है। सोमवार को दुकान का राशन पहुंचने पर औरंगजेब अपने तीन अन्य भाइयों आलमदीन, जावेद और फारूक के साथ राशन अनलोड करने पहुंचा।

विज्ञापन

नाले में से गुजरते हुए आया तेज बहाव

four brothers flown, two deaths, one missing

काम खत्म होने के बाद चारों भाई लगभग साढ़े आठ बजे घर की ओर लौट रहे थे। इलाके में भारी बारिश हुई थी। रास्ते में पड़ने वाले एक नाले से जब वे गुजर रहे थे तो अचानक पीछे से पानी का तेज बहाव आ गया।

देखते ही देखते चारों भाई पानी की लहरों में बह गए। कुछ लोगों ने जब शोर सुना तो उन्होंने अन्य लोगों को सूचित किया। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने आलमदीन और फारूक को पानी से जिंदा बाहर निकाल लिया।

लेकिन थोड़ी देर बाद ही आलमदीन की मौत हो गई। जबकि बाद में जावेद का शव भी निकाल लिया गया। समाचार लिखे जाने तक औरंगजेब लापता था। देर रात पुलिस उसकी तलाश करती रही।

छह साल की बच्ची नहर में डूबी

four brothers flown, two deaths, one missing

पनामा चौक, रेलवे स्टेशन के नजदीक नहर में सोमवार को शाम चार बजे के करीब एक छह साल की बच्ची डूब गई। उसके साथ ही नहा रही छोटी बच्ची ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। गहरे पानी में बच्ची को ढूंढने के लिए कुछ लोग उतरे लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला।

लोगों ने तुरंत पुलिस को इसके बारे में जानकारी देकर नहर का पानी बंद करवाया गया, बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। पानी बंद करवाने के बाद फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने भी देर तक जांच अभियान चलाया, परंतु बच्ची को ढूंढ निकालने में टीम को कोई सफलता नहीं मिली। जांच अभियान मंगलवार को दोबारा से शुरू होगा।

जानकारी के मुताबिक पूजा (6) पुत्री टुनटुन मूलरूप से बिहार, मौजूदा पनामा चौक निवासी अपनी सहेली के साथ सोमवार की शाम को नहर में नहाने के लिए उतरी थी, इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गई। उसके साथ नहा रही छोटी बच्ची ने शोर मचाया। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घटना करीब शाम चार बजे की करीब घटित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed