{"_id":"ae1cf56b8886237c9275bc71f8368842","slug":"four-boxer-of-jammu-in-quarterfinals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू के चार बाक्सर क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू के चार बाक्सर क्वार्टर फाइनल में
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 11 Jan 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागपुर में चल रही इलीट नेशनल बाक्सिंग चैंपियनशिप में राज्य के चार बाक्सरों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। विजेता बाक्सरों ने प्रतिद्वंद्वियों को आगे आने का कोई मौका नहीं दिया और जीत दर्ज की। हालांकि कई प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में राज्य के खिलाडि़यों को हार भी देखनी पड़ी।
विज्ञापन
रियासत से प्रदीप शर्मा ने 49 किलोग्राम भार वर्ग में गोवा के सुमित वांसी को शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। प्रदीप ने शुरू से ही प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाकर खेला था। इसी तरह धीरज ने बिहार के अनिल कुमार को बाहर कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
आशीष जसरोटिया ने भी शानदार प्रदर्शन को आगे बढ़ते हुए 69 भार वर्ग में मेघालय के देवीराम को मात देकर अगले राउंड में प्रवेश किया। 75 किलोग्राम भार वर्ग में हरपाल सिंह ने दिल्ली को गोबिंद कुमार को शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
52 भार वर्ग में मदन लाल को त्रिपुका के संदीप वांगरी से हार देखनी पड़ी। टीम का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ कोच अनिल कुमार बडेरा के अनुसार पहली बार राज्य के कई खिलाडि़यों ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया है। जम्मू-कश्मीर एमेच्योर बाक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव डा. निर्मोलक सिंह ने राज्य के खिलाडि़यों की प्रशंसा की है।