फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   foundation stone of medical colleges laid in jammu and kashmir

कठुआ और डोडा में रखी गई मेडिकल कालेज की नींव, महबूबा व केंद्र के कई मंत्री रहे मौजूद

Sat, 10 Jun 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 10 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
foundation stone of medical colleges laid in jammu and kashmir
मेडिकल कॉलेज की नींव रखी - फोटो : Amar Ujala

राज्य में दो मेडिकल कालेज की आधारशिला केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को रखी। 189 करोड़ की लागत से बनने वाले प्रत्येक मेडिकल कालेज में काम शुरू करने के लिए शगुन के तौर पर 51-51 करोड़ रुपये जारी करने की भी स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने श्रीनगर, जम्मू सहित कठुआ के लिए एफॉरडेवल मेडिसिन एंड रिलायबल इंप्लांट्स फॉर ट्रीटमेंट (अमृत) के तहत किफायती दवाओं और विश्वसनीय प्रत्यारोपण की व्यवस्था करने की भी घोषणा की। इसके तहत साठ से नब्बे फीसदी तक कम कीमत पर जरूरी दवाएं उपलब्ध होंगी। 
विज्ञापन


शिलान्यास के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में पांच मेडिकल कालेज के साथ दो एम्स और दो स्टेट कैंसर संस्थान रियासत को हासिल हुए हैं, जिससे यहां सात सौ मेडिकल सीटें बढ़ी हैं और कुल सीटें एक हजार हो गई हैं। रियासत के नौजवानों के लिए यह बड़ा तोहफा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमओ राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह भी रहे मौजूद

foundation stone of medical colleges laid in jammu and kashmir
Jitendra Singh - फोटो : Amar Ujala

कश्मीर के नौजवानों को भी मुख्य धारा में लाने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने डोगरी में लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि राज्य के चौथे मेडिकल कालेज की नींव केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आज रखी है जो शायद पहली बार है कि एक ही राज्य में एक ही केंद्रीय मंत्री ने पांच मेडिकल कालेजों का शिलान्यास किया हो।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज के बनने से न सिर्फ युवाओं को मेडिकल की अधिक सीटें हासिल होंगी, बल्कि दूरदराज की बेटियों और महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं भी हासिल होंगी।

इस मौके पर पीएमओ मंत्री डा. जितेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत, स्वास्थ्य राज्य मंत्री आसिया नकाश सहित कठुआ विधायक राजीव जसरोटिया, हीरानगर विधायक कुलदीप राज और बनी विधायक जीवन लाल भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed