फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   forty thousand troops deployed for amarnath yatra protection

अमरनाथ यात्रा: सुरक्षा के लिए 40 हजार जवान तैनात, हाईटेक तरीके से होगी निगरानी

Thu, 29 Jun 2017 03:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Thu, 29 Jun 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
forty thousand troops deployed for amarnath yatra protection
AMARNATH YATRA 2017 - फोटो : Amar Ujala

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में 35 से 40 हजार जवानों की तैनाती की गई है। इनमें सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ तथा पुलिस के जवान शामिल हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा पहरा है। ड्रोन से भी निगरानी होगी। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यात्रा मार्ग तथा आधार शिविरों के आसपास जैमर लगाए गए हैं।

विज्ञापन


बुलेट प्रूफ बंकर भी बनाए गए हैं, ताकि आपात स्थिति में सुरक्षा की जा सके। डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जाएगी। आतंकी हमले के इनपुट के बाद यात्रा की मुकम्मल सुरक्षा व्यवस्था की गई है। राज्य में तैनात सीआरपीएफ के अलावा केंद्र सरकार ने 250 अतिरिक्त कंपनियां यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार को दी हैं।
विज्ञापन


बीएसएफ ने 2000 जवानों की तैनाती की है। सेना ने पांच बटालियन को लगाया है। राज्य पुलिस की 54 कंपनियां भी सुरक्षा में लगाई गई हैं। सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी एसएन श्रीवास्तव ने मंगलवार को सुरक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि खुफिया रिपोर्ट के आधार पर यात्रा की मुकम्मल सुरक्षा के सभी प्रबंध किए गए हैं। सभी कैंप, रेलवे स्टेशन, अमरनाथ ट्रैक तथा पवित्र गुफा में तगड़ी सुरक्षा है। किसी भी प्रकार की घटना न हो, इसको ध्यान में रखते हुए इस बार पहले से अधिक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed