{"_id":"5bb40366867a554f1c0ee98a","slug":"former-terrorists-fighting-elections-on-bjp-ticket-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहा पूर्व आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहा पूर्व आतंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 03 Oct 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
Saifullah Farooq
घाटी में जहां आम लोग भाजपा के साथ अपना नाम जोड़ने से पहले सोचते हैं। वहीं एक चौंकाने वाली बात यह है कि पूर्व आतंकी कमांडर रहा सैफुल्ला फारूक भाजपा के टिकट पर श्रीनगर से निकाय चुनाव लड़ने के लिए खड़ा हुआ है।
विज्ञापन
उसका नामांकन भरते हुए एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उसके समक्ष भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर मौजूद हैं।
बता दें कि फारूक वर्ष 2011 में मुख्यमंत्री पुनर्वास योजना के तहत नेपाल के रास्ते वापस लौटा था और सरेंडर किया था। वह घाटी में सरेंडर आतंकियों की जम्मू कश्मीर ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन का अध्यक्ष भी रह चुका है।
विज्ञापन
वहीं, सैफुल्ला का कहना है कि मैं अमन के लिए कश्मीर में काम कर रहा हूं। मेरा भाई भी आतंकियों द्वारा मारा गया था। अगर आज भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहा हूं तो उसपर सवाल उठाए जा रहे हैं। मेरा चुनाव लड़ने का फैसला सही है, मैंने कोई गलत काम नहीं किया है।
विज्ञापन