फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   former terrorist, 3-Year-Old Son Shot dead in sopore

सोपोर: आतंकी हमले में पूर्व आतंकी और उसके बेटे की मौत

Sun, 20 Sep 2015 10:07 AM IST
Updated Sun, 20 Sep 2015 10:07 AM IST
विज्ञापन
former terrorist, 3-Year-Old Son Shot dead in sopore

उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला ज़िले के सोपोर में शुक्रवार को दिल दहलाने वाली घटना पेश आई जब आतंकियों ने पूर्व आतंकी की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना में घायल पूर्व आतंकी के 3 साल बेटे की भी शनिवार को अस्पताल में मौत हो गई। यह खबर फैलते ही उसके पैतृक गाँव में शोक की लहर दौड़ पड़ी और लोग निष्पक्ष जांच की मांग करने लगे।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार देर शाम की है जब सोपोर के संगीपुरा गाँव में बशीर अहमद भट नामी पूर्व आतंकी अपने 3 वर्षीय बेटे बुरहान के साथ अपने घर के बाहर था तभी कुछ मोटरसाइकिल सवार आतंकी वहां आए और पहले उन्होने उस पर एक हथगोला फेंका जो नहीं फटा जिसके बाद उन्होने उस पर अँधाधुंध गोलियां बरसाई।
विज्ञापन


इस घटना में बशीर और उसका बेटा बुरहान गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन बशीर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

बुरहान की मौत की खबर फैलते ही गाँव में शोक

former terrorist, 3-Year-Old Son Shot dead in sopore

वही बुरहान की हालात नाज़ुक होने के चलते उसे श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज रेफेर किया गया जहाँ उसने शनिवार को उसकी मौत हो गई।

वही बुरहान की मौत की खबर फैलते ही उसके पैतृक गाँव में शोक के लहर फैल गई और आस पास के इलाकों में मातम पसर गया। लोग इस घटना को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग करने लगे और कईं इलाकों में लोगों द्वारा प्रदर्शन भी किए गए।

बाद में बुरहान को दफनाया गया और उसके निमाज-इ-जनाज़ा में हज़ारों की सं या में लोगों ने भाग लिया।पुलिस के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बशीर अहमद भट नामी इस पूर्व आतंकी ने 15 साल पहले आतंक का रास्ता छोड़ दिया था और अब सोपोर में एक छोटा सा कारोबार चला रहा था।

आतंकियों ने उसके 3 साला बच्चे का भी लिहाज़ न करते हुए उसपर अँधा धुंध गोलियां बरसाई जब वह दोनों इक्कठे थे। घटना को लेकर जाँच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed