{"_id":"6583bce7b45db7f2096f2204e33ecea5","slug":"former-policemen-wants-one-rank-pension-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पुलिस कर्मियों ने मांगी वन रैंक वन पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पुलिस कर्मियों ने मांगी वन रैंक वन पेंशन
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल जेएंडके पुलिस पर्सनल और अन्य फोरम के बैनर तले रिटायर पुलिस कर्मियों ने वीरवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने वेतन संबंधी 2014 में जारी एक आदेश के खिलाफ रोष जताया और कहा कि इस आदेश के तहत उनके साथ नाइंसाफी हुई है।
विज्ञापन
वह लोग पहले से ही संघर्ष कर रहे हैं। 1996 में छठे वेतन आयोग की सिफारिशों लागू होने के बाद से ही संघर्ष करना पड़ रहा है। प्रधान अजीत सिंह ने कहा कि आदेश के चलते आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी है।
विज्ञापन
सिंह ने सेना की तर्ज पर राज्य पुलिस में भी वन रैंक वन पेंशन, पुलिस कर्मियों के लिए भर्ती का 15 फीसदी कोटा आरक्षित करने, मेडिकल अलाउंस 300 से 1000 रुपये करने की मांग की।
विज्ञापन
इस अवसर कश्मीर संभाग के सभी जिलों के प्रधानों को भी नियुक्त किया गया। इनमें श्रीनगर के लिए नजीर अहमद, गांदरबल से गुलाम हसन, बांदीपोरा से मोहम्मद शफी, बारामुला से नक्श बंदी, कुपवाड़ा से अली मोहम्मद, बडगाम से मोहीउदीन, कुलगाम से अब्दुल रहमान, पुलवामा से मोहम्मद यूसुफ, अनंतनाग के लिए मंजूर अहमद और शोपियां के लिए गुलाम नबी को प्रधान बनाया गया।