नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व विधायक ने कब्जाई सरकारी और वन भूमि, नई सूची में इतने नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों की सूची में नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व विधायक मिर्जा रशीद का नाम भी आया है। जम्मू के सुंजवां में मिर्जा रशीद के कब्जे में दो कनाल सरकारी और वन भूमि दर्शाई गई है। मंडलायुक्त की ओर से जारी सूची के अनुसार पूर्व विधायक ने इस जमीन पर मकान बना रखा है।
जम्मू साउथ के डिली में साहिब बंदगी आश्रम के कब्जे में 86 कनाल सरकारी भूमि है। भूमि की किस्म गैर मुमकिन खड्ड और नाला दर्शाया गया है। बाहु के छन्नी रामा में कारोबारी गुलाम रसूल ने एक कनाल सरकारी जमीन कब्जा रखी है। वहीं, सुंजवां में प्रॉपर्टी डीलर बिट्टू व बलदेव शर्मा का तीन कनाल सरकारी व वन भूमि पर कब्जा है। इन सभी अतिक्रमणकारियों के नाम से राजस्व रिकॉर्ड में कोई एंट्री नहीं है।
अरनिया-बिश्नाह की सूची भी जारी मंडलायुक्त जम्मू ने बिश्नाह और अरनिया की सूची भी जारी है। अरनिया में रोशनी अधिनियम के तहत 43 लोगों को 267 कनाल 10 मरला भूमि के मालिकाना हक दिए गए थे। वहीं बिश्नाह में 245 लोगों के नाम से 686 कनाल 8 मरला सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा रिकॉर्ड में दर्ज है।