फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Former MLC Vikram Randhawa demanded handing over of illegal mining in Tawi river to CBI

पूर्व एमएलसी की मांग: तवी नदी में जारी खनन की हो सीबीआई जांच, मानहानि के नोटिस का देंगे जवाब

Sun, 09 May 2021 09:47 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 09 May 2021 09:47 AM IST
सार

रंधावा ने कहा कि वह केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के मानहानि के नोटिस का जवाब देंगे।

विज्ञापन
Former MLC Vikram Randhawa demanded handing over of illegal mining in Tawi river to CBI
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्टोन क्रशर ऑनर्स एसोसिएशन जम्मू के अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा ने तवी नदी में जारी अवैध खनन की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिला खनन अधिकारी का भ्रष्टाचार सीबीआई जांच से आसानी से सामने आ जाएगा।

विज्ञापन


कहा कि तवी नदी में खनन पर रोक है। इस वजह से स्टोन क्रशर ऑनर्स के उद्योग ठप पड़े हैं। बावजूद इसके रोजाना 20 से 25 लाख का अवैध खनन हो रहा है। इससे सरकार को कोई राजस्व भी नहीं मिल रहा। पूर्व एमएलसी का आरोप है कि यह सब जिला खनन अधिकारी, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है।
विज्ञापन


हालांकि प्रदेश भाजपा सचिव विक्रम रंधावा ने तवी में खनन पर हाईकोर्ट के स्टे और अवैध तरीके से हो रही खनन गतिविधियों के अलावा इस विषय से जुड़े अन्य मुद्दों की जांच के लिए सरकार की तरफ से चार सदस्यीय कमेटी के गठन का स्वागत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रंधावा ने अपने तेवर नरम किए

डॉ. जितेंद्र सिंह पर लगाए आरोपों पर रंधावा ने अपने तेवर नरम करते कहा कि उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री का भ्रष्टाचार के मामले में सीधे नाम नहीं लिया था। स्टोन क्रशर ऑनर्स को 50 से सवा करोड़ तक के जुर्माने के नोटिस से वह अपना आपा खो बैठे थे। इस मामले का डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ सीधा संबंध नहीं है। केवल जिला खनन अधिकारी अंकुर सचदेवा के भ्रष्टाचार को दर्शाया था और उस पर वह अभी भी कायम हैं।

जिला खनन अधिकारी ही केंद्रीय राज्य मंत्री का नाम लेकर लाभ उठा रहे होंगे। उन्होंने कहा वह भाजपा के सच्चे, कर्मठ कार्यकर्ता हैं और अनुशासन समिति का जो भी फैसला होगा वह उन्हें मान्य होगा। रंधावा ने कहा कि सरकार और हाईकोर्ट की तरफ से उठाए गए कदमों से स्टोन क्रशर ऑनर्स एसोसिएशन संतुष्ट है और इस वजह से 10 मई को आत्मदाह करने का फैसला टाल दिया गया है। बता दें कि बीते दिन डॉ. जितेंद्र सिंह ने विक्रम रंधावा के खिलाफ दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में मानहानि का मामला दायर करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed