फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Former MLC Vikram Randhawa accused Union Minister Jitendra Singh of corruption

जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय मंत्री पर पूर्व एमएलसी ने लगाए भ्रष्टाचार के संगीन आरोप, जितेंद्र सिंह ने दी ये चेतावनी

Tue, 04 May 2021 05:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 04 May 2021 05:17 PM IST
सार

पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा ने केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह पर तवी नदी से अवैध खनन करवाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Former MLC Vikram Randhawa accused Union Minister Jitendra Singh of corruption
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह पर ऑल जम्मू स्टोन क्रशर्स ओनर्स एसोसिएशन के प्रधान एवं भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा ने सोमवार को तवी नदी से अवैध खनन करवाने का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रदेश सचिव रंधावा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की रोक की आड़ लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ. सिंह अवैध खनन करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. जितेंद्र सिंह अपने निजी सहायक भारत शर्मा के माध्यम से खनन विभाग के अधिकारी अंकुर सचदेवा से मोटी रकम वसूलते हैं और यह बात सचदेवा ने उन्हें बताई है। 

विज्ञापन


जम्मू में सोमवार को पत्रकार वार्ता में विक्रम रंधावा ने कहा कि स्टोर क्रशर्स ओनर्स भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। ऐसे में वह एसोसिएशन के अध्यक्ष होने के नाते सच्चाई को सामने रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. जितेंद्र सिंह की वजह से यह सब हो रहा है और खनन अधिकारी उनकी शह पर ही भ्रष्टाचार कर रहा है। उन्होंने मंडलायुक्त जम्मू व एसएसपी जम्मू पर भी इस मामले में चुप्पी साधे रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा अगर रविवार नौ मई तक इस मामले का हल नहीं निकला तो वह सोमवार दस मई को जिला खनन अधिकारी अंकुर सचदेवा के कार्यालय में आत्मदाह करेंगे। 
विज्ञापन


रंधावा 24 घंटे में दें सबूत 
पत्रकार वार्ता के बाद डॉ. जितेंद्र सिंह के जम्मू में सरकारी आवास पर उनके संसदीय प्रभारी संजीव शर्मा ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि विक्रम रंधावा अगर 24 घंटे में केंद्रीय मंत्री पर लगाए आरोपों पर सबूत पेश नहीं करते या सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगते तो उनके खिलाफ एक करोड़ का मानहानि केस दायर किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सोपोर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो से तीन आतंकी घिरे

 

रंधावा को अनुशासन समिति का नोटिस

भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष सुनील सेठी ने पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह पर संगीन आरोप लगाने व अपशब्दों के प्रयोग पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। रंधावा को दो दिनों के भीतर सबूतों के साथ अपना जवाब देने को कहा गया है। 

भ्रष्टाचार के आरोपों की हो जांच: रवींद्र रैना
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने पार्टी के प्रदेश सचिव विक्रम रंधावा द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं उसे सजा मिलनी चाहिए। कहा कि विक्रम रंधावा ने पत्रकार वार्ता में गैर मर्यादित भाषा का प्रयोग किया हैं जो अनुचित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed