{"_id":"641054653d8dacb5a80e8333","slug":"former-minister-surjit-singh-salathia-meets-lg-manoj-sinha-discuss-development-of-samba-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: उपराज्यपाल से मिले पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह स्लाथिया, सांबा के विकास पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: उपराज्यपाल से मिले पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह स्लाथिया, सांबा के विकास पर की चर्चा
Tue, 14 Mar 2023 04:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 14 Mar 2023 04:33 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह स्लाथिया ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिला सांबा के विकास पर चर्चा की।
विज्ञापन
उपराज्यपाल से मिले पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह स्लाथिया ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिला सांबा के विकास पर चर्चा की। इस दौरान पूर्व मंत्री ने जिला सांबा के निवासियों की मांगों को लेकर उपराज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
इन मांगों में जीडीसी सांबा में बुनियादी ढांचे में वृद्धि, सुंब क्षेत्र के लिए एक डिग्री कॉलेज, बिजली आपूर्ति और स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि शामिल है। साथ ही उन्होंने सांबा से ढाबी सड़क को विस्तार करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
इससे पहले पूर्व विधायक सुरिंदर चौधरी ने उपराज्यपाल से मुलाकात की और सार्वजनिक महत्व के मुद्दों पर चर्चा की। उपराज्यपाल ने पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक को जायज मांगों के उचित समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन