फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Former minister Lal Singh ED custody extended by 5 days in money laundering case

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: कोर्ट ने पूर्व मंत्री लाल सिंह की रिमांड बढ़ाई, ईडी की हिरासत में रहेंगे पांच दिन और

Tue, 14 Nov 2023 03:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 14 Nov 2023 03:43 PM IST
सार

पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह को उनकी सात दिन की रिमांड की अवधि समाप्त होने पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन
Former minister Lal Singh ED custody extended by 5 days in money laundering case
पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रदेश के पूर्व मंत्री लाल सिंह की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत और पांच दिनों के लिए बढ़ा दिया है। मंगलवार को चौधरी लाल सिंह को उनकी सात दिन की रिमांड की अवधि समाप्त होने पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन


डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी (डीएसएसपी) के अध्यक्ष लाल सिंह को एक विशेष अदालत द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका आगे न बढ़ाने के बाद सात नवंबर को सैनिक कॉलोनी में एक घर से गिरफ्तार कर लिया गया था। उनकी पत्नी और पूर्व विधायक कांता अंडोत्रा द्वारा संचालित एक शैक्षिक ट्रस्ट के खिलाफ एक मामले के सिलसिले में ईडी जांच कर रही है।
विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक अश्वनी खजूरिया ने कहा कि लाल सिंह को उनकी सात दिन की रिमांड की अवधि समाप्त होने पर मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विशेष अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्वनी खजुरिया ने अदालत के आदेश को पढ़ते हुए कहा, "मामले की जांच प्रारंभिक चरण में है... आरोपी एक गंभीर और गैर-जमानती अपराध में शामिल है, उसे 14 से 18 नवंबर तक पांच दिनों की अवधि के लिए ईडी की हिरासत में भेजा गया है।'

अदालत ने ईडी को 18 नवंबर को वर्चुअल मोड के माध्यम से ही आरोपियों को पेश करने का आदेश दिया और जांच अधिकारी को जांच में तेजी लाने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed