फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Former minister Imran Ansari slam on Mehbooba mufti

पूर्व मंत्री इमरान ने महबूबा पर साधा निशाना, बोले, सरकार गिरने के लिए पार्टी अध्यक्ष जिम्मेदार

Mon, 02 Jul 2018 11:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 02 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Former minister Imran Ansari slam on Mehbooba mufti
इमरान अंसारी

एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए अंसारी ने कहा कि महबूबा ने न केवल एक पार्टी के रूप में पीडीपी को फेल किया, बल्कि अपने पिता व पार्टी संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद के सपनों को भी चकनाचूर किया है। उन्होंने सत्ता से हटाने के लिए भाजपा पर सरकार गिराने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह महबूबा की नाकामी है कि वह सरकार को सुचारु रूप से चला नहीं पाईं। भाजपा ने पूरे हृदय के साथ गठबंधन सरकार का साथ दिया। रियासत में विकास कार्यों के लिए उनके प्रयासों से भारी राशि जारी की गई। महबूबा की अक्षमता की वजह से सरकारी मशीनरी फेल रही। उन्होंने पार्टी में परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि भाई, चाचा, चाची व अन्य रिश्तेदार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में इस पार्टी के साथ बने रहना न केवल व्यर्थ है बल्कि सम्मान के खिलाफ भी है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस वजह से तय किया है कि अब वे पार्टी से दूरी बनाकर रखेंगे, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के विचारों का कोई मायने नहीं है। हालांकि, उन्होंने न तो विधायक पद से इस्तीफा दिया है और न ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से। यह पूछे जाने पर कि क्या वे अपनी नाराजगी से पार्टी अध्यक्ष को अवगत कराएंगे तो उन्होंने कहा कि जब पार्टी ही आर्डर में नहीं है तो फिर पार्टी अध्यक्ष को किस बात की सूचना दी जाए। ज्ञात हो कि रविवार को उनके चाचा व विधायक आबिद अंसारी ने संकेत दिया था कि पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। 
विज्ञापन


पीडीपी ने जल्द चुनाव की मांग की
श्रीनगर। सरकार बनाने के लिए पीडीपी विधायकों के विभिन्न पार्टियों के साथ गोपनीय वार्ताओं की चर्चा के बीच पार्टी ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की है। पार्टी नेता तथा पूर्व मंत्री नईम अख्तर ने कहा कि पार्टी इस प्रकार की चर्चाओं का कोई जवाब नहीं देगी, लेकिन उसका मानना है कि जल्द से जल्द चुनाव होने चाहिए। जब से सरकार गिरी है तभी से पार्टी जल्द चुनाव कराने की मांग कर रही है। यह पूछे जाने पर कि पार्टी में क्या सब कुछ ठीक चल रहा है तो उन्होंने कहा कि पार्टी किसी भी प्रकार की चर्चाओं का जवाब नहीं देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed