फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Former minister Babu Singh hawala case linked to terrorism-separatism

देश विरोधी गतिविधि: पूर्व मंत्री बाबू सिंह हवाला मामले के तार आतंकवाद-अलगावाद से जुड़े, डीजीपी बोले- जल्द होंगे शिकंजे में

Sat, 02 Apr 2022 04:00 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 02 Apr 2022 04:00 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि हवाला मामले की जांच लगातार जारी है। इस मामले के मुख्य आरोपी पूर्व मंत्री बाबू सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। इस कांड के तार आतंकवाद से भी जुड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Former minister Babu Singh hawala case linked to terrorism-separatism
हवाला मामले में आरोपी पूर्व मंत्री बाबू सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि हवाला मामले में कार्रवाई जारी है। आरोपी पूर्व मंत्री बाबू सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस कांड के तार आतंकवाद और अलगाववाद से भी जुड़ रहे हैं। पकड़ी गई हवाला की राशि का प्रयोग देश विरोधी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जाना था। जम्मू और कठुआ पुलिस की टीम इस मामले की विस्तार से जांच कर रही है। उधमपुर में सीमा सुरक्षा बल के सहायक प्रशिक्षण केंद्र में पहुंचे डीजीपी ने कहा कि इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। उससे पूछताछ के बाद कई और लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन

जम्मू में हवाला के 6.90 लाख रुपये के साथ कश्मीर निवासी पकड़ा गया 

पुलिस ने जम्मू के तवी पुल पर हवाला के 6.90 लाख रुपये के साथ वीरवार को कश्मीर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़ा गया व्यक्ति यह पैसा लेकर कठुआ के रहने वाले पूर्व मंत्री बाबू सिंह के पास जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने जम्मू में तीन अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

बाबू सिंह की गिरफ्तारी के लिए कठुआ में दबिश 

बाबू सिंह की गिरफ्तारी के लिए कठुआ स्थित उनके आवास पर पुलिस ने दबिश दी परंतु वह फरार हो गए। जम्मू के वेयर हाउस चौकी की पुलिस ने वीरवार को तवी पुल पर नाके के दौरान एक कार चालक को रोका। तलाशी लेने पर इसके पास से सात लाख रुपये बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने खुलासा किया कि यह पैसा कश्मीर से लेकर आया

सख्ती से पूछताछ पर आरोपी ने खुलासा किया कि यह पैसा कश्मीर से लेकर आया है, जो कठुआ के रहने वाले पूर्व मंत्री एवं विधायक बाबू सिंह को देना है। इसके तुरंत बाद पुलिस ने बाबू सिंह को गिरफ्तार करने के लिए छापा मारा, लेकिन वह फरार बताए जा रहे हैं। 

पकड़े गए आरोपी के देश विदेश में कई सहयोगी

आईजी मुकेश सिंह ने बताया कि शरीफ ने पूछताछ में बताया  कि उसके देश-विदेश में कई सहयोगी हैं। इनमें पीओके के रहने वाले जावेद और खातिब भी शामिल हैं। इनका एक साथी फारूक खा टोरंटों में है। इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद शरीफ सरताज, गुरदेव सिंह (जम्मू) और सिद्धांत शर्मा (कठुआ)को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस मामले की जांच चल रही है। बाबू सिंह अभी फरार है। मोहम्मद शरीफ ने एक व्हाट््सएप ग्रुप भी बना रखा है, जिसका वह एडमिन है। इसमें पाकिस्तान और सऊदी अरब के लोग भी शामिल हैं। 

वेयर हाउस पहुंचा था बाबू सिंह, शरीफ के पकड़े जाने के बाद भाग निकला

पूर्व मंत्री बाबू सिंह से जुड़े हवाला राशि के मामले में नया खुलासा हुआ है। पता चला है कि हवाला के पैसे की डील जम्मू के वेयर हाउस में होनी थी। मोहम्मद शरीफ शाह को पैसे लेकर वेयर हाउस पहुंचना था। बाबू सिंह शरीफ से पहले ही वेयर हाउस पहुंच गया था। काफी देर तक इंतजार करता रहा। इस बीच बाबू सिंह को भनक लग गई थी शरीफ को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया है। 


जम्मू के कई चर्चित चेहरे सामने आ सकते हैं

इसके बाद भी वह वेयर हाउस में उसका इंतजार करता रहा। जब बाबू सिंह को पता चला कि शरीफ पकड़ा गया तो वह वहां से भाग निकला। हवाला राशि के मामले की जांच में एक बड़े हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश होने के आसार हैं। जांच लंबी चल सकती है। इसमें जम्मू के कई चर्चित चेहरे सामने आ सकते हैं, जो हवाला के जरिए आतंकी संगठनों, अलगाववादी संगठनों के लिए काम करते हैं। साथ ही देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed