जम्मू-कश्मीर: तूल पकड़ता जा रहा भ्रष्टाचार का मामला, पूर्व एमएलसी ने केंद्रीय राज्य मंत्री पर लगाया था ये आरोप
भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा ने केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह पर तवी नदी से अवैध खनन करवाने का आरोप लगाया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा के केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह पर लगाया भ्रष्टाचार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में जिला खनन अधिकारी अंकुर सचदेवा का नाम भी रंधावा ने उछाला था। अब जिला खनन अधिकारी ने एसएसपी जम्मू चंदन कोहली को एक पत्र लिखकर रंधावा के खिलाफ उन्हें और परिवार को धमकाने की एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
पत्र में लिखा गया है कि अवैध खनन पर रंधावा को नोटिस दिया गया था। इसके बाद रंधावा ने उन्हें (खनन अधिकारी) धमकी दी कि वह उनका नाम लेकर आत्मदाह कर लेंगे। खनन अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उन्हें और उनके परिवार को मार देने की धमकी दी। लिहाजा रंधावा के खिलाफ एक सरकारी अफसर को धमकाने और उनको ड्यूटी करने से रोकने पर एफआईआर की जाए।
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : शोपियां मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, एक ने किया समर्पण, अभियान जारी
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : अलगाववादी नेता और नायब तहसीलदार समेत 52 की कोरोना से मौत, 4716 नए संक्रमित
बता दें कि केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह पर ऑल जम्मू स्टोन क्रशर्स ओनर्स एसोसिएशन के प्रधान एवं भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा ने सोमवार को तवी नदी से अवैध खनन करवाने का आरोप लगाया था। भाजपा के प्रदेश सचिव रंधावा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की रोक की आड़ लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ. सिंह अवैध खनन करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. जितेंद्र सिंह अपने निजी सहायक भारत शर्मा के माध्यम से खनन विभाग के अधिकारी अंकुर सचदेवा से मोटी रकम वसूलते हैं और यह बात सचदेवा ने उन्हें बताई है।
जम्मू में सोमवार को पत्रकार वार्ता में विक्रम रंधावा ने कहा कि स्टोर क्रशर्स ओनर्स भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। ऐसे में वह एसोसिएशन के अध्यक्ष होने के नाते सच्चाई को सामने रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. जितेंद्र सिंह की वजह से यह सब हो रहा है और खनन अधिकारी उनकी शह पर ही भ्रष्टाचार कर रहा है। उन्होंने मंडलायुक्त जम्मू व एसएसपी जम्मू पर भी इस मामले में चुप्पी साधे रखने का आरोप लगाया।