J&K: अमेरिका-ईरान टकराव पर बोले पूर्व DGP, 'अगर ईरान ने पलटवार किया तो शुरू हो सकता है तीसरा विश्व युद्ध'
पूर्व जम्मू-कश्मीर डीजीपी एस.पी. वैद ने ईरान पर अमेरिकी हमले को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि यदि तनाव बढ़ा तो यह टकराव तीसरे विश्व युद्ध में बदल सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान की तीन परमाणु ठिकानों पर अमेरिका द्वारा किए गए हमलों को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व पुलिस महानिदेशक एस.पी. वैद ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इस हमले को गंभीर बताते हुए कहा कि इसमें अमेरिका के एडवांस्ड B-2 बॉम्बर्स का इस्तेमाल किया गया है, जो दुनिया के सबसे आधुनिक और खुफिया बमवर्षक विमानों में से एक हैं।
एस.पी. वैद ने बताया कि इन विमानों से बंकर-बस्टर बम गिराए गए हैं, जो केवल अमेरिका के पास हैं और जिन्हें खासतौर पर कड़ी सुरक्षा वाले भूमिगत ठिकानों को नष्ट करने के लिए बनाया गया है। उन्होंने आगाह किया कि अगर ईरान ने अमेरिका के सैन्य अड्डों या मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर पलटवार किया, तो अमेरिका भी बड़ी प्रतिक्रिया देगा। इससे स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है और यह टकराव तीसरे विश्व युद्ध में बदल सकता है।
#WATCH | Jammu: On US strikes on the three Iranian nuclear facilities, Former J&K DGP SP Vaid says, "B-2 bombers have been used. They have dropped bunker-buster bombs, which are available only with the USA... If Iran attacks US facilities or US bases in the Middle East, then the… pic.twitter.com/nt1WhtF1Iz
— ANI (@ANI) June 22, 2025