{"_id":"11f9bcff5e9633d24157c75193694ce5","slug":"former-dg-bijral-joins-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का कुनबा बढ़ा, पूर्व डीजी बिजराल शामिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का कुनबा बढ़ा, पूर्व डीजी बिजराल शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 28 Jul 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को भाजपा पार्टी मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में पूर्व पुलिस महानिरीक्षक सतिंद्र सिंह बिजराल पार्टी में शामिल हो गए। इस मौके पर सांसद एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सांसद एवं प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में विहिप की उधमपुर जिला इकाई के प्रधान सुभाष गुप्ता, उद्योगपति जुगल किशोर और उनके समर्थक भाजपा में शामिल हुए। इसके अलावा पार्टी मुख्यालय में दिल्ली में भाजपा में शामिल हो चुके कश्मीरी पंडित नेता मोती कौल का भी शानदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि देश में भाजपा की लहर चल रही है। केंद्र में भाजपा की सरकार बन चुकी है। जम्मू कश्मीर के लोग भी अब बदलाव चाहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ अर्से से जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के बड़ी संख्या में जाने माने चेहरों के अलावा लोग भाजपा में शामिल हो रहे है। इससे लग रहा है विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेंगी।
वहीं प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पार्टी ने मिशन 44 प्लस का लक्ष्य रख रियासत में पहली भाजपा सरकार का उम्मीद रखी है।