फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Former Congress MLA Shivdev Singh joins BJP in jammu

कांग्रेस को झटका: पूर्व विधायक शिवदेव सिंह समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

Fri, 20 May 2022 11:15 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 20 May 2022 11:15 AM IST
सार

शिवदेव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समर्पण भाव से देश सेवा और जन कल्याण की नीतियों से प्रेरित होकर वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
Former Congress MLA Shivdev Singh joins BJP in jammu
शिवदेव सिंह समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक ठाकुर शिवदेव सिंह समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, महासचिव संगठन अशोक कौल व अन्य नेताओं ने शिवदेव सिंह का भाजपा परिवार में गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन


रवींद्र  रैना ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति से प्रेरित होकर अन्य दलों से समान सोच वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। 
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी और जन आकांक्षाओं की पूर्ति करेगी। शिवदेव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समर्पण भाव से देश सेवा और जन कल्याण की नीतियों से प्रेरित होकर वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं। मौके पर भाजपा नेताओं में उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा, देवेंद्र सिंह राणा, जिला अध्यक्ष राजिंद्र सिंह चिब, किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओमी खजूरिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed