फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Former CM visited Navagraha temple offered water to Shivling

'शिव' की शरण में महबूबा: पूर्व सीएम ने नवग्रह मंदिर के किए दर्शन, शिवलिंग पर चढ़ाया जल

Thu, 16 Mar 2023 09:19 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 16 Mar 2023 09:19 AM IST
सार

महबूबा मुफ्ती को मंदिर परिसर का चक्कर लगाते हुए भी देखा गया है। वहीं मंदिर प्रशासन की तरफ से महबूबा मुफ्ती को शॉल भेंट कर अभिवादन किया गया।  

विज्ञापन
Former CM visited Navagraha temple offered water to Shivling
नवग्रह मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ातीं पूर्व सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमेशा से पाकिस्तान के साथ बातचीत करने और आतंकियों के हक में बात करने के कारण सुर्खियों में रहने वाली पीडीपी अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का बुधवार को पुंछ के एक मंदिर में दर्शन और शिवलिंग पर जलाभिषेक करने का वीडियो सामने आया है। महबूबा मुफ्ती के इस वीडियो को लेकर लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

 
कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक स्टंट बताया है तो कुछ लोगों का कहना है कि महबूबा मुफ्ती केवल जनता के बीच धार्मिक खाई बनाने के लिए अपने भाषणों में हिंदू-मुस्लिम की बात करती हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुंछ दौरे से वापस लौटने से पहले बिना किसी को सूचित किए पीडीपी प्रमुख भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के करीब स्थित गांव देरियां में पीडीपी के पूर्व एमएलसी यशपाल शर्मा द्वारा बनाए गए भव्य नवग्रह मंदिर को देखने पहुंची। मंदिर समीति के प्रमुख यशपाल शर्मा के छोटे सुपुत्र उदेश पाल और उनके साथियों ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें पूरे मंदिर में घुमाया और मंदिर के दर्शन कराए।


इस बीच महबूबा मुफ्ती खुद ही जल लेकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने लगीं। महबूबा मुफ्ती के नवग्रह मंदिर दर्शन का वहां मौजूद किसी युवक ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed