फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   former cabinet minister Jugal Kishore Sharma announced to resign from congress After Ghulam Nabi Azad

Jammu Kashmir: आजाद के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री जुगल किशोर शर्मा ने की बड़ी घोषणा, कल देंगे इस्तीफा

Fri, 26 Aug 2022 03:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 26 Aug 2022 03:16 PM IST
सार

गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद रियासी विधानसभा के पूर्व विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जुगल किशोर शर्मा ने भी इस्तीफा देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
former cabinet minister Jugal Kishore Sharma announced to resign from congress After Ghulam Nabi Azad
पूर्व कैबिनेट मंत्री जुगल किशोर शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के बाद प्रदेश कांग्रेस में खलबली मच गई है। जम्मू संभाग के जिला रियासी में भी पार्टी नेताओं के बीच बड़ी हलचल देखी जा रही है। गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद रियासी विधानसभा के पूर्व विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जुगल किशोर शर्मा ने भी इस्तीफा देने की घोषणा की है। जुगल किशोर शर्मा, आजाद के करीबियों में से एक माने जाते हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2002 से 2008 के दौरान कांग्रेस-पीडीपी गठबंधन सरकार में मंत्री रहे जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि वह शनिवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा देंगे। जुगल किशोर शर्मा पीडीपी-कांग्रेस गठबंधन सरकार में जल शक्ति, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग के कैबिनेट मंत्री रहे हैं। बताया जाता है कि रियासी को जिला का दर्जा दिलवाने में जुगल किशोर शर्मा की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन


इसके साथ ही माड़ी में राजकीय डिग्री कालेज, जिला अस्पताल का निर्माण भी उनके कार्यकाल के दौरान हुआ। जुगल किशोर शर्मा एमएलसी के पद पर भी रहे हैं। वहीं, जुगल किशोर के इस्तीफे के बाद पार्टी के युवा नेता बिशन मगोत्रा, रवि शर्मा, सन्नी राजपूत और सुषेण दुबे ने भी इस्तीफा दे दिया है। ये युवा जिला कांग्रेस के कई मुख्य पद को संभाल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed