फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   former BJP leader son murder case pathankot, five teams reached Jammu Kashmir in search of killers

पूर्व भाजपा नेता के बेटे की हत्या का मामला, हत्यारों की तलाश में जम्मू-कश्मीर पहुंचीं पांच टीमें

Sat, 08 Feb 2020 12:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 08 Feb 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
former BJP leader son murder case pathankot, five teams reached Jammu Kashmir in search of killers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पठानकोट के गांव फूलपुर में पूर्व भाजपा नेता थुड़ू राम काटल के बेटे की किडनैपिंग और हत्या मामले में पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया है। एसपी, डीएसपी और इंस्पेक्टर रैंक अधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीमों ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के नगरी समेत अन्य सीमावर्ती गांवों में दबिश दी।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मृतक विशाल काटल के मोबाइल की लास्ट लोकेशन और परिवार के बयानों के आधार पर कुछ लोग शक के दायरे में है। 17 जनवरी को विशाल किडनैप हुआ और शाम को किडनैपर ने फोन से फिरौती के 50 लाख मांगे। उसके बाद से विशाल का मोबाइल बंद है। विशाल की लाश के पास से मोबाइल नहीं मिला।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पुलिस विशाल के मोबाइल की 16 और 17 जनवरी की कॉल डिटेल की जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि इस दौरान किन लोगों ने विशाल को फोन किए और किन लोगों के फोन आए। किडनैपर डोगरी में बात कर रहा था, इसी आधार पर पंजाब-जम्मू-कश्मीर सीमा पर पड़ते गांवों में पुलिस टीमें भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। जिन्हें तलाश के लिए जम्मू-कश्मीर भेजा गया है। फिलहाल कोई ठोस सुबूत हाथ नहीं लगा है। -पीएसविर्क, एसपी (डिटेक्टिव)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed