फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   forgery in revenue record, for registered

राजस्व के रिकार्ड में भारी घपला, पढ़ें खबर

Tue, 21 Apr 2015 01:33 AM IST
Updated Tue, 21 Apr 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
forgery in revenue record, for registered

राजस्व रिकार्ड के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने राजस्व विभाग के कई अफसरों पर केस दर्ज किया है। हलका सतवारी/चट्ठा  के तत्कालीन पटवारी सतवंत सिंह, तत्कालीन तहसीलदार (सेटलमेंट) बलवंत राज, जतिंदर सिंह औलख (निवासी गांव खंडवाल) और राजस्व विभाग के अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने रिकार्ड से छेड़छाड़ कर जमीन का मालिकाना हक बदल दिया।

विज्ञापन


शास्त्री नगर निवासी डा. कुंवर गुनीत सिंह ने क्राइम ब्रांच को शिकायत की कि उनके दादा की गांव खंडवाल में बड़ी जमीन है। उनके दादा के निधन के बाद जमीन उनके पिता और चाचा के नाम हो गई। चट्ठा के पास खसरा आठ में 36 कनाल और खसरा 67 में बीस कनाल जमीन है।
विज्ञापन


यह जमीन गांव खंडवाल से सटती है। आरोप है कि राजस्व विभाग के अधिकारियों ने आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए राजस्व अभिलेखों में हेर-फेर कर जमीन का मालिकाना हक बदल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

असल में जमीन का बंदोबस्त नहीं किया

forgery in revenue record, for registered

वर्ष 2000 में जतिंदर सिंह औलख को उक्त जमीन का मालिक बनाने के लिए भू राजस्व अधिनियम की धारा 121 के तहत खंडवाल की जमीन का उत्परिवर्तन नंबर 667/1 और चट्ठा की जमीन का उत्परिवर्तन नंबर 757 कर दिया गया, जबकि हकीकत यह है कि जमीन का बंदोबस्त नहीं किया गया।

जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ने पाया कि वास्तव में उक्त जमीन मूल रूप से लोक नाथ के नाम है। तत्कालीन पटवारी हलका सतवारी/चट्ठा सतवंत सिंह और तहसीलदार बलवंत राज ने शिकायतकर्ता के चाचा विक्रमजीत सिंह औलख (अब जीवित नहीं) के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा तथा औलख के बेटे जतिंदर सिंह औलख (उस समय नाबालिग) को जमीन के गिरदवारी में स्वामित्व में शामिल कर लिया।

राजस्व अधिकारियों ने रुपयों के लालच में अपने पद का दुरुपयोग करते हुए भू राजस्व अधिनियम की धारा 121 के तहत उक्त जमीन की बंदोबस्ती की। जांच रिपोर्ट के आधार पर क्राइम ब्रांच ने आरोपियोें के खिलाफ आरपीसी की धारा 420, 465, 467, 471, 478, 120-बी के तहत केस दर्ज कर लिया। मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed