फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   forest fire has raged along line of control in balakote sector

LOC पर जंगलों में लगी आग, कई माइन ब्लास्ट हुए

Sat, 03 Oct 2015 09:39 PM IST
Updated Sat, 03 Oct 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
forest fire has raged along line of control in balakote sector

फाइल फोटो

विज्ञापन

पाकिस्तानी क्षेत्र के जंगलों में शुक्रवार शाम लगी भीषण आग के भारतीय क्षेत्र के बालाकोट सेक्टर में फैलने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक इस आग की वजह से कई माइनों में ब्लास्ट भी हुए हैं। सेना और दमकल विभाग की तमाम कोशिशों के बाद भी अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। हालांकि, सैन्य सूत्रों ने माइन ब्लास्ट से इनकार किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम सीमा से सटे पाकिस्तान के जंगलों में आग लग गई। आग ने देर रात भारतीय क्षेत्र के बालाकोट सेक्टर के जंगलों को भी घेरे में ले लिया।
विज्ञापन

आग बुझाने में लग सकते हैं कई द‌िन

forest fire has raged along line of control in balakote sector

आग की खबर मिलते ही सेना और स्थानीय प्रशासन ने आग बुझाने का काम शुरू किया। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने की वजह से जंगलों में झाड़ियां, चीड़ के पत्ते, लकड़ियां आदि सूख कर गिर जाते हैं जो जल्दी आग पकड़ते हैं।

इन्हीं सूखी झाड़ियों और पत्तियों की वजह से आग फैलती जा रही है और आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। सीमा पर सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों तक  आग न पहुंचे इसके लिए सेना और प्रशासन की टीमें आग बुझाने में लगी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed