फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Forest fire breaks out in poonch and rajouri district

J&K: अब सलोत्री के जंगल में भड़की आग, कई किलोमीटर क्षेत्र आग की चपेट में

Sat, 11 Jun 2016 11:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी, पुंछ
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी, पुंछ Updated Sat, 11 Jun 2016 11:15 AM IST
विज्ञापन
Forest fire breaks out in poonch and rajouri district
- फोटो : Amar Ujala

कृष्णा घाटी के बाद जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित सलोत्री के जंगल में भी शुक्रवार को आग भड़क उठी है। आग ने कई किलोमीटर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है। इससे भारी वन संपदा राख हो गई है।  जानकारी के अनुसार सलोत्री के जंगलों में तड़के ही आग भड़क उठी थी जो देर रात तक तेजी से बढ़ रही थी। 

विज्ञापन


आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग, सेना और क्षेत्रवासी भरसक प्रयास कर रहे हैं, लेकिन एक स्थान पर आग बुझाते हैं तो दूसरी स्थान पर फैल जाती है। गर्मी और तेज हवाएं आग को और भड़का रही हैं। डीएफ ओ पुंछ शहीद नदीम का कहना है कि इस वर्ष आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन


अब तक आग की 18 घटनाएं हुई हैं। इसमें करीब 17 हेक्टेयर क्षेत्र के जंगल को नुकसान हुआ है। नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के जंगलों में आग की घटनाओं को इन आंकड़ों में शामिल नहीं किया गया है। नदीम का कहना है कि मेंढर, बींबर गली और कृष्णा घाटी में हमने तीन कंट्रोल रूम स्थापित कर रखे हैं। हर एक पर रेंज अधिकारी तैनात रहता है जो आग की घटनाओं पर नजर रखता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से राजोरी के जंगलों की आग काबू

Forest fire breaks out in poonch and rajouri district
forest fire - फोटो : Amar Ujala

जंगलों में लगी भीषण आग का सिलसिला शुक्रवार शाम तक जारी रहा। हालांकि, शाम को हुई बारिश ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया है। बारिश के बावजूद जंगलों में आग को पूरी तरह बुझाया नहीं जा सका है। 

जानकारी के अनुसार नौशेरा सब डिवीजन के सीमावर्ती क्षेत्रों के जंगलों में लगी आग बारिश के चलते काफी हद तक बुझ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार घास में लगी आग बारिश से बुझ गई है, लेकिन चीड़ के पेड़ों में लगी आग जारी है। बारिश के साथ आग कम जरूर हुई है, लेकिन पूरी तरह बुझ नहीं पाई है। 

नौशेरा सब डिवीजन के बगला, नडयाला, पेड़ा, रच्छवा, चिंगस, कल्लर आदि जंगलों में आग से चीड़ के पेड़ गिरने लगे हैं। वहीं, राजोरी फारेस्ट डिवीजन के जंगलों में आग पर काबू पा लिया गया है। डीएफओ अनूप सोनी के अनुसार कहीं से आग की नई घटना सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed