{"_id":"570540904f1c1b2d5cc811ea","slug":"foreign-militant-killed-in-kupwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपवाड़ा मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने विदेशी आतंकी को किया ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपवाड़ा मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने विदेशी आतंकी को किया ढेर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 06 Apr 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के दर्दपोरा इलाके में बुधवार की सुबह सुरक्षाबलों ने एक विदेशी आतंकी को मार गिराया। मुठभेड़ मंगलवार की दोपहर शुरू थी। इसके दो साथियों के इलाके में अब भी छिपे होने की आशंका है। जवान पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान चला रहे हैं।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि दर्दपोरा के जिंदयाल इलाके में मुठभेड़ के बाद ग्रामीणों की आड़ लेकर मंगलवार की देर शाम आतंकी बच निकले थे, लेकिन थोड़ी ही दूर शेखपुरा इलाके में देर रात इन्हें घेर लिया गया।
सभी रास्तों को सील कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बुधवार को तड़के आतंकियों ने फरार होने के कोशिश की। थोड़ी देर की मुठभेड़ में एक विदेशी आतंकी मारा गया। इसके पास से एक एके 47 राइफल और अन्य हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सेना की 28 राष्ट्रीय रायफल्स और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने दर्दपोरा के जिंदयाल गांव में मंगलवार को दोपहर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई थी।