फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Foreign connection exposed: Gataru murder case accused Yudhveer arrested from Delhi, had sent money abroad sec

विदेशी कनेक्शन का पर्दाफाश: गटारू हत्याकांड के आरोपी युद्धवीर दिल्ली से गिरफ्तार, विदेश में छुपकर भेजा था पैसे

Thu, 13 Mar 2025 01:42 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Thu, 13 Mar 2025 01:42 PM IST
सार

गटारू हत्याकांड के दसवां आरोपी युद्धवीर सिंह, जो मलेशिया से पैसे भेज रहा था, को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर जम्मू लाया गया।

विज्ञापन
Foreign connection exposed: Gataru murder case accused Yudhveer arrested from Delhi, had sent money abroad sec
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

बहुचर्चित सुमित जंडियाल उर्फ गटारू की हत्या मामले में वांछित दसवें आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। सांबा जिले का रहने वाला युद्धवीर सिंह इस समय मलेशिया में था। मलेशिया से ही युद्धवीर सिंह ने खूब गैंग के सरगना विक्की सलाथिया के कहने पर इस हत्याकांड में विदेश से पैसे भेजे थे। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद युद्धवीर सिंह को विदेश से वापस बुलाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार को जैसे ही युद्धवीर सिंह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा। वहां पहले से मौजूद जम्मू के नवाबाद पुलिस थाने की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इसे दिल्ली से वापस जम्मू लाया गया है। जम्मू पहुंचते ही अदालत के समक्ष पेश कर 7 दिन की डिमांड पर ले लिया गया। 
विज्ञापन


बताते चलें कि गटारू की हत्या के दिन एक कार का इस्तेमाल किया गया था । हत्या के 7 दिन पहले इस कार को खरीदने के लिए युद्धवीर सिंह ने आरोपियों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए थे। हत्याकांड की जांच करने के दौरान पुलिस को पता चला कि यह पैसा विदेश से भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने बैंक खातों को खंगाला तो पता चला कि यह खाते सांबा जिले के मंडली के रहने वाले युद्धवीर सिंह के नाम के हैं। वह इस समय मलेशिया के कोलालंपुर में था। अभी एक वर्ष पहले ही वहां गया था, जहां विक्की और युद्धवीर दोनों साथ रह रहे थे। हालांकि युद्धवीर सिंह पर पहले से दर्ज मामलों की कोई जानकारी पुलिस की तरफ से नहीं दी गई है।थाना प्रभारी दीपक पठानिया का कहना है कि युद्धवीर सिंह पर फिलहाल अभी कोई पुराना मामले की जानकारी नहीं है। लेकिन इसी ने ही विक्की के कहने पर विदेश से पैसे भेजे थे ।मामले में अब आगे की पूछताछ की जा रही है। इसे वापस लाने के लिए हमने उच्च स्तर पर बात की हुई थी इसी प्रक्रिया के चलते इसे वापस लाया गया है।


विदेश भागे गैंगस्टरों को वापस लाने की तैयारी में पुलिस
बताते चलें कि जम्मू सांबा कठुआ जिले के बड़े स्तर पर गैंगस्टर फर्जी पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के आधार पर विदेश भाग चुके हैं। इन गैंगस्टरों और कुख्यात अपराधियों को वापस लाने के लिए जम्मू पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गटारू हत्याकांड में वापस बुलाए गए आरोपी को भी इसी कार्रवाई का हिस्सा बताया जा रहा है। विदेश में बैठे गैंगस्टर जम्मू में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed