{"_id":"48d7450bef1f093318d7d1808bdd63c9","slug":"for-aiims-panthers-to-protest-at-parliament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स के लिए 18 को संसद घेराव करेगी पैंथर्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स के लिए 18 को संसद घेराव करेगी पैंथर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 16 Jun 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में एम्स के लिए अपने संघर्ष को तेज करते हुए पैंथर्स पार्टी ने 18 जून को संसद को नई दिल्ली में संसद के बाहर धरना प्रदर्शन और घेराव का ऐलान किया है। पार्टी चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह ने मंगलवार को जम्मू में पत्रकार वार्ता में इसकी घोषणा की। सिंह ने पीडीपी-भाजपा गठबंधन को झूठे वादों की सरकार बताते हुए कहा कि जम्मू की हर क्षेत्र में अनदेखी हो रही है और भेदभाव सारी सीमाओं को लांघ चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा पर जम्मू से धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि जम्मू संभाग से 25 विधानसभा सीटें जीतकर सत्ता में आई भाजपा जम्मू को एम्स तक नहीं दिलवा पाई। राज्य स्तरीय नेता यहां एम्स पर भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व एम्स मामले में चुप्पी साधे हुए है। हर्ष देव सिंह ने कहा कि पैंथर्स पार्टी जम्मू के हित के लिए अपना संघर्ष जम्मू में करने के बाद अब दिल्ली में भी करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एम्स के अलावा विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा की ओर से किए वादे जिसमें जम्मू का सशक्तिकरण, विधानसभा और संसदीय क्षेत्रों का परिसीमन, बाढ़ राहत का 44000 करोड़ का पैकेज जारी करने, रिफ्यूजियों के मसलों का हल, बेरोजगार युवाओं को रोजगार, एक निशान एक विधान, अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद भी खोखले साबित हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार की नई भर्ती नीति को भी आड़े हाथों लेते हुए इसे युवा विरोध बताने के अलावा गठबंधन सरकार को किसान विरोध बताया। इस अवसर पर पैंथर्स प्रदेशाध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटिया, पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल, गगन प्रताप सिंह आदि भी मौजूद रहे।