{"_id":"e4e0b6dffcff8af15336bb00556fe7f6","slug":"football-tournament-start-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल का महाकुंभ आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल का महाकुंभ आज से
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजीएम साइंस कालेज जम्मू के मैदान पर शनिवार से छह दिवसीय नार्थ जोन 70वीं नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप (संतोष ट्राफी) का आगाज होगा। इसमें उत्तर भारत से आठ राज्यों के धुरंधर जलवे दिखाएंगे।
विज्ञापन
दो पूल में चार-चार टीमों को बांटा गया है। लीग में विजय रहने वाली टीमों को फरवरी के तीसरे सप्ताह में नागपुर में हो रही संतोष ट्राफी के मुख्य राउंड के लिए क्वालीफाई किया जाएगा।
विज्ञापन
आठ साल बाद जेएंडके को संतोष ट्राफी का मौका मिला है। इससे पहले वर्ष 2008 (जम्मू/श्रीनगर) और 1978 में श्रीनगर में संतोष ट्राफी आयोजित की गई थी। पहले दिन दोपहर के सत्र में मेजबान टीम जेएंडके बनाम उत्तर प्रदेश और सुबह के सत्र में चंडीगढ़ बनाम दिल्ली के बीच भिड़ंत होगी।
विज्ञापन
जेएंडके फुटबाल एसोसिएशन के प्रधान जमीर ठाकुर ने बताया कि चैंपियनशिप को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है।
स्थानीय मैदान पर राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप से स्थानीय खिलाड़ियों को नया प्लेटफार्म मिलेगा। घरेलू मैदान पर बड़े स्तर की चैंपियनशिप होने से रियासत के खिलाड़ियों को थोड़ा लाभ मिलता रहा है।
खिलाड़ियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में डीजीपी के राजेंद्रा सहित अन्य अतिथिगणों का आना प्रस्तावित है।