{"_id":"641226319a3da92fac06f324","slug":"football-comptition-srinagar-jammu-news-c-10-jam1006-69490-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सीआरपीएफ की महिला टीम ने मणिपुर पुलिस को 2-0 से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सीआरपीएफ की महिला टीम ने मणिपुर पुलिस को 2-0 से दी शिकस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। 71वीं बीएन मलिक मेमोरियल ऑल इंडिया पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता श्रीनगर में जारी है। बुधवार को चौथे दिन चार स्थानों पर 14 मुकाबले हुए, जिसका लोगों ने खूब लुत्फ उठाया है। कश्मीर विश्वविद्यालय के मैदान में हुए मुकाबले में सीआरपीएफ की महिला टीम ने मणिपुर पुलिस की टीम को 2-0 से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रदेश किया है।
बुधवार को चार मैदानों सिंथेटिक टर्फ ग्राउंड, पोलो ग्राउंड, बख्शी स्टेडियम और कश्मीर विश्वविद्यालय में मुकाबले हुए। कश्मीर विश्वविद्यालय के मैदान पर हुए मुकाबले के दौरान विवि के कुलपति प्रोफेसर नेलोफर खान मुख्य अतिथि थे। इस दौरान सीआरपीएफ महिला बनाम मणिपुर पुलिस महिला टीम में मुकाबला हुआ, जिसे सीआरपीएफ की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की। वहीं, राजस्थान पुलिस बनाम तेलंगाना पुलिस के बीच हुए मैच को राजस्थान पुलिस ने 4-0 से जीता है। मिजोरम पुलिस बनाम झारखंड पुलिस के मुकाबले में मिजोरम पुलिस की टीम ने 5-1 से जीत हासिल की। असम राइफल्स बनाम पुडुचेरी पुलिस के मुकाबले में असम राइफल्स ने 10-0 से एकतरफा जीत दर्ज की।
सिंथेटिक टर्फ ग्राउंड में मणिपुर पुलिस बनाम मेघालय पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस बनाम चंडीगढ़ पुलिस, आरपीएफ बनाम पश्चिम बंगाल पुलिस और ओडिशा पुलिस बनाम महाराष्ट्र पुलिस के बीच मैच खेले गए। मणिपुर पुलिस बनाम मेघालय पुलिस के बीच मैच मणिपुर पुलिस ने जीता और स्कोर 2-0 के साथ समाप्त हुआ। हिमाचल प्रदेश पुलिस बनाम चंडीगढ़ पुलिस के बीच हुए मैच में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने 2-1 से जीत हासिल की। आरपीएफ बनाम पश्चिम बंगाल पुलिस का मैच ड्रा रहा। ओडिशा पुलिस बनाम महाराष्ट्र पुलिस के बीच मैच 2-2 के स्कोर के साथ ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
पोलो ग्राउंड में बीएसएफ बनाम गोवा पुलिस के बीच मैच खेले गए, जिसे बीएसएफ ने 3-0 के स्कोर के साथ जीता। असम पुलिस बनाम हरियाणा पुलिस का मुकाबला असम पुलिस ने 4-1 से सिक्किम पुलिस बनाम सीआरपीएफ का मुकाबला 1-1 के ड्रा और एसएसबी बनाम छत्तीसगढ़ का मुकाबला एसएसबी ने 8-0 के स्कोर से जीता है। बख्शी स्टेडियम में, तमिलनाडु महिला पुलिस बनाम जम्मू-कश्मीर महिला पुलिस के बीच मैच खेले गए, जिसे तमिलनाडु महिला पुलिस टीम ने 14-0 के स्कोर के साथ जीता और असम राइफल्स महिला बनाम ओडिशा पुलिस महिला के बीच असम राइफल महिला टीम ने जीत हासिल की।