फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Food being transported from gurudwara

गुरुद्वारे से पहुंचाया जा रहा खाना

विज्ञापन
Food being transported from gurudwara
जम्मू। शहर में गुरुद्वारों की ओर से हजारों बेघर और प्रवासी लोगों को भोजन मुहैय्या कराया जा रहा है। छोटे बच्चों के लिए दूध की आपूर्ति की जा रही है। शहर के गुरुद्वारों में हर रोज हजारों लोगों के लिए भोजन बनाया जा रहा है और उसे जगह-जगह जाकर बांटा जा रहा है।
विज्ञापन

खास बात है कि बेबस लोगों को गुरुद्वारा में तैनात सेवक खुद पूछकर खाना खिला रहे हैं। मौजूदा समय में लॉकडाउन के कारण मजदूर वर्ग और प्रवासी लोगों को भोजन की समस्या पेश आ रही है। पैसों के अभाव के कारण भोजन नहीं मिल रहा है। मुश्किल घड़ी में जरूरमतंद लोगों की खूब सहायता की जा रही है। लोगों को सुबह, दोपहर और शाम का भोजन पहुंचाया जा रहा है। भोजन देने का सारा खर्चा गुरुद्वारा प्रबंधन ही उठा रहा है। सिख यूथ सेवा ट्रस्ट जम्मू के चेयरमैन तेजिंद्र पाल सिंह ने बताया कि एक हजार लोगों को शहर में अलग-अलग जगहों में खाना बांटा जा रहा है। साथ ही बच्चों के लिए दूध दिया जा रहा है। इसके अलावा गुरुद्वारों में भी लोगों की सेवा की जा रही है। भोजन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed