{"_id":"3780474337205b296c3c41ca8a7a2c64","slug":"food-adulteration-rise-during-navratri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रों में कहीं आप तो नहीं खा रहे मिलावटी चीजें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रों में कहीं आप तो नहीं खा रहे मिलावटी चीजें
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 26 Sep 2014 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र पर दूध, दही और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट बढ़ने की आशंका के चलते नगर निगम ने दुकानदारों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। निगम की फूड सेफ्टी टीम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की और दुकानों से मिलावटी सामान बरामद कर नष्ट किया। टीम ने गंग्याल और एक्सचेंज रोड से भी खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए और उन्हें जम्मू के फूड एनालिस्ट के पास जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
हेल्थ अफसर डॉ. मोहम्मद सलीम खान के नेतृत्व में फूड सेफ्टी टीम ने शुक्रवार को बाहु फोर्ट, गांधी नगर, रघुनाथ बाजार, जानीपुर, बनतालाब, अखनूर रोड पर दुकानों, रेस्तराओं, टी स्टालों, ढाबों, हलवाई की दुकानों और रेहडि़यों पर छापेमारी की। इस मौके दूध, दही और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच के साथ ही 52 किलोग्राम पालीथीन भी जब्त किया गया, जबकि दोषियों से 29,400 रुपयों का जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन
टीम ने विभिन्न दुकानों से करीब 45 किलो स्वीट मीट और 30 पीस गंदे बर्तन मौके पर ही नष्ट कर दिए। सार्वजनिक स्थलों पर सिगरेट पीने पर भी सीओटीपी अधिनियम के तहत 16 लोगों से 2300 रुपयों का जुर्माना वसूल किया गया। टीम ने लोगों को चेतावनी भी दी कि सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों को दो सौ रुपये जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन