फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   floods in rivers and streams of jammu and kashmir landslides in baltal amarnath yatra affected

आज बारिश के आसार: नदी-नालों में उफान, बालटाल में भूस्खलन; अमरनाथ यात्रा प्रभावित

Tue, 26 Jul 2022 02:28 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Jul 2022 02:28 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। 28 और 29 जुलाई को कुछ हिस्सों में बारिश से भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
floods in rivers and streams of jammu and kashmir landslides in baltal amarnath yatra affected
चक्कां दा बाग में भरा पानी - फोटो : संवाद

विस्तार

मानसून की बारिश से प्रदेश के कई हिस्सों में नदी-नाले उफान पर हैं। कठुआ जिले के उज्ज दरिया में अचानक जलस्तर बढ़ जाने से 11 लोग फंस गए जिन्हें पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने  बचाव अभियान चलाकर सुरक्षित निकाला। अमरनाथ यात्रा के बालटाल रूट पर कई जगह भूस्खलन से यात्रा प्रभावित हुई। माउंटेन रेस्क्यू टीमों ने यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

विज्ञापन


मुगल रोड पर मलबे की चपेट में आने से तीन ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। पुंछ के मंडी में बारिश से दो मकान ढह गए। राजोरी में कोटरंका के मंडल नाले में बाढ़ से खेत बह गए। इससे धान और मक्की की फसल तबाह हो गई। सेब, नाशपाती, अखरोट आदि पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में बारिश के कारण दोपहर बाद कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा बहाल हो पाई। हिमकोटि मार्ग के बंद रहने के साथ श्रद्धालु बैटरी कार सेवा का लाभ नहीं ले पाए। दोपहर बाद माता वैष्णो देवी के भवन से भैरव घाटी के लिए रोपवे सेवा को बहाल कर दिया गया था।
विज्ञापन


सोमवार को भारी बारिश से अमरनाथ पवित्र गुफा के बालटाल रूट पर बरारीमर्ग से रेलपथरी तक कई जगह भूस्खलन हुआ। सीआरपीएफ श्रीनगर सेक्टर के अनुसार भूस्खलन से प्रभावित मार्ग पर फंसे अमरनाथ यात्रियों को माउंटेन रेस्क्यू टीमों की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं, उधमपुर जिले की कई प्रमुख सड़कों पर भारी जलभराव रहा। मौसम के बदले मिजाज से चिनैनी, पटनीटॉप, नत्थाटॉप में ठंड का अहसास हो रहा है। जम्मू में दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश जारी रही, लेकिन शाम को मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से जम्मू संभाग के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक गिर गया है। जम्मू में दिन का पारा सामान्य से 3.6 डिग्री गिरकर 30.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 24.6, बटोत में 22.7, कटड़ा में 26.6 और भद्रवाह में 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद राजधानी श्रीनगर में बारिश शुरू हो गई थी। कश्मीर के अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई। श्रीनगर में दिन का तापमान 27.8, पहलगाम में 22.8 और गुलमर्ग में 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 27.0 और कारगिल में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


आज बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। 28 और 29 जुलाई को कुछ हिस्सों में बारिश से भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed