फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   flood situation created in Kashmir due to rain

कश्मीर में बारिश से बनी बाढ़ जैसी स्थिति

Tue, 14 Jul 2015 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 14 Jul 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन
flood situation created in Kashmir due to rain
कश्मीर घाटी में लगातार हुई बारिश और दक्षिणी कश्मीर में कई इलाकों में बादल फटने के चलते पैदा हुई बाढ़ जैसी स्थिति के कारण सोमवार को प्रशासन उन लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाने के निर्देश दिए, जो नदी नालों के नजदीक रहते हैं। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि 16 जुलाई तक फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन


सिंचाई तथा बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार लगातार हुई बारिश के कारण झेलम नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया था, लेकिन अगर बारिश रुकती है तो बाढ़ का खतरा टलेगा।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार सोमवार शाम पांच बजे झेलम का जलस्तर संगम में 20.90 फीट (बाढ़ की घोषणा 21 फीट पर, खतरे का निशान 23 फीट) था, जबकि राम मुंशीबाग में 19.40 फीट (बाढ़ की घोषणा 18 फीट पर, खतरे का निशान 19 फीट) था, जो लगातार घट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिंचाई तथा बाढ़ नियंत्रण विभाग के चीफ इंजीनियर जावेद जाफर ने बताया कि झेलम में जलस्तर में बढ़ोतरी लिद्दर नाले में बादल फटने से बढ़े जलस्तर से हुई थी। उन्होंने बताया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए विभाग तैयार है, लेकिन अब बाढ़ का खतरा टलता दिख रहा है, क्योंकि बारिश भी रुक चुकी है।


वहीं मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि मानसून के दौरान सटीक भविष्यवाणी करना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि 16 जुलाई तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं। हालांकि इन दिनों बादल छाए रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed