फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   flood like situations in kashmir valley

कश्मीर घाटी में बाढ़ घोषित, सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर शुरू किया राहत कार्य

Fri, 07 Apr 2017 12:51 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 07 Apr 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
flood like situations in kashmir valley
राहत एवं बचाव कार्य में जुटी सेना - फोटो : ADGPI-Indian Army

रियासत में वीरवार को मौसम ने भारी तबाही मचाई। घाटी में पिछले दो दिनों से हो रही भारी के चलते प्रशासन ने बाढ़ घोषित कर दी गई है।

विज्ञापन


झेलम किनारे रहने वालों को अलर्ट कर दिया गया है। बारिश प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा। मुगल रोड भी बंद है। इस वजह से घाटी का देश दुनिया से संपर्क कट गया है।
विज्ञापन


खराब मौसम की मार घाटी में विमान तथा रेल सेवा पर भी पड़ी है। घाटी के सभी जिलों में पुलिस ने कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है। पीएचई विभाग की ओर से झेलम किनारे तथा तटबंदों की निगरानी के लिए गश्त किया जा रहा है। घाटी के स्कूल, कालेज आगामी सोमवार तक बंद कर दिए गए हैं। चक्रवाती तूफान तथा बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। लेकिन मौसम में सुधार भी आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से एक की मौत

flood like situations in kashmir valley
राहत एवं बचाव कार्य में जुटी सेना - फोटो : ADGPI-Indian Army

जम्मू संभाग में उधमपुर जिले के चिनैनी में चक्रवाती तूफान की चपेट में आकर सड़क पर गिरने से एक वृद्ध महिला राम देई (80 वर्ष) की मौत हो गई। जिला राजोरी की बुद्धल तहसील के गांव डंडोत में बिजली की चपेट में आई महिला खातून बेगम ने दम तोड़ दिया।

पुंछ के पलाई गांव में पुलस्त नदी के बाढ़ में फंसे 34 लोगों को देर शाम तक निकालने के लिए बचाव कार्य चलता रहा। कठुआ जिला की बनी तहसील में तूफान से 13 स्कूलों को नुकसान पहुंचा है। यहां शुक्रवार को शिक्षण संस्थान बंद रखे गए हैं। पिछले चौबीस घंटों से लगातार बारिश से घाटी में दक्षिणी कश्मीर में संगम और सेंट्रल कश्मीर में राम मुंशी बाग (झेलम) खतरे के निशान के ऊपर बह रही है।

कश्मीर के सभी दस जिलों में जरूरी इंतजाम करने के साथ साउथ कश्मीर और सेंट्रल कश्मीर में अलर्ट जारी किया गया है। श्रीनगर इलाके में 13 वर्ष बाद भारी बारिश और बर्फबारी हुई है। पट्टन-बारामुला के बीच रेल सेवा बाधित रही। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट श्रीनगर से 24 उड़ानें निर्धारित समय से देर से उड़ीं, जबकि दस फ्लाइटों को रद किया गया। 

कई जिलों में भारी बर्फबारी

flood like situations in kashmir valley
बर्फबारी में फंसे वाहन को निकालते पुलिसकर्मी - फोटो : Amar Ujala
श्रीनगर में सुबह 5.30 बजे से 11 बजे तक हल्की बर्फबारी हुई। गुलमर्ग में दो फीट तक बर्फ गिरी। सोनमर्ग, पहलगाम, जोजिला, गुरेज, बांदीपोरा, शोपियां, पुलवामा के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। वीरवार शाम छह बजे तक संगम खतरे के निशान (18 फीट अलर्ट, 21 फीट बाढ़ बिंदु) से ऊपर 19.95 फीट पर बह रही थी।

राम मुंशी बाग में भी खतरे के निशान के ऊपर (अलर्ट 16, बाढ़ 18) 18 फीट पर बह रही थी। जलस्तर लगातार बढ़ने से झेलम किनारे बसे राजबाग, जवाहर नगर, इंदिरा नगर, लाल चौक, सोनवार आदि इलाकों में दहशत थी। घाटी के सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस, सेना को अलर्ट पर रखा गया है। कई जगह कंट्रोल रूम और हेल्प लाइन स्थापित किए गए हैं। जम्मू में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।

हिमस्खलन की चेतावनी
कश्मीर प्रशासन ने कारगिल के साथ कुपवाड़ा, बांदीपोरा और बारामुला जिले में उच्च श्रेणी खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। सभी जिला उपायुक्तों को आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed