फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   flood alert issued in kashmir

ALERT: कश्मीर में फिर बाढ़ का खतरा, पढ़ें खबर

Mon, 20 Apr 2015 10:03 PM IST
Updated Mon, 20 Apr 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
flood alert issued in kashmir

घाटी में फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। संबंधित विभाग ने जलस्तर बढ़े इलाकों में औपचारिक तौर पर बाढ़ का खतरा घोषित भी कर दिया है। श्रीनगर के साथ-साथ घाटी के अन्य हिस्सों में रविवार सुबह से लगातार हो रही भीषण बारिश के चलते घाटी में झेलम नदी के साथ-साथ अन्य नदी-नालों में जल स्तर काफी बढ़ चुका है और लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

विज्ञापन


इस स्थिति को देखते हुए सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के चीफ इंजीनियर मीर जावेद जाफर ने एक सरकारी बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने नदी, नालों के आसपास और निचले स्तर वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है। इसके अलावा इन इलाकों में विभाग द्वारा औपचारिक तौर पर बाढ़ का खतरा घोषित कर दिया है और लोगों से सतर्कता बरतने को कहा है।
विज्ञापन


हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद अगर फिर से बाढ़ आती है तो कश्मीर की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाएगी। कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला पर्यटन सीजन भी इससे प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खतरे के निशान की तरफ झेलम

flood alert issued in kashmir

झेलम के जल स्तर की बात करें तो रात 8 बजे इसका स्तर संगम में 20.60 फीट (बाढ़ की घोषणा 21 फीट पर और खतरे का निशान 23 फीट), राम मुंशीबाग में 17.60 फीट (बाढ़ की घोषणा 18 फीट पर और खतरे का निशान 19 फीट) और अशम में 10.50 फीट (बाढ़ की घोषणा 14 फीट पर और खतरे का निशान 15 फीट) रिकार्ड किया गया।

विभाग द्वारा यह फैसला संगम और राम मुंशीबाग में जल स्तर को बाढ़ की घोषणा वाले निशान के करीब पहुंचने पर लिया गया है। घाटी में लगातार हो रही इस बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर आने की खबरें भी मिल रही हैं, जिससे लोगों को काफी मुश्किलें हो रही हैं। लोगों के अनुसार हलकी सी बारिश होने पर भी ड्रेनेज सिस्टम फेल होने के चलते इलाकों में पानी भर आता है।

मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटे तक घाटी में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार मौसम में बुधवार शाम के बाद से ही सुधार देखने को मिल सकता है और बारिशों का सिलसिला भी थमने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed