फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   flood alert in south Kashmir

बाढ़ की आशंका पर दक्षिण कश्मीर में अलर्ट

Thu, 04 Sep 2014 02:25 AM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 02:25 AM IST
विज्ञापन
flood alert in south Kashmir

घाटी में सोमवार सुबह से लगातार हो रही बारिश से दक्षिण कश्मीर के अलावा कई पहाड़ी इलाकों में नदी-नालों में पानी का स्तर बढ़ने के साथ-साथ बहाव भी तेज हो गया है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अलर्ट घोषित कर दिया है। मौसम विभाग ने भी ऊपरी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी कर दी है। कुलगाम में झेलम नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

विज्ञापन


दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के नवपुरा इलाके में बहने वाले विशु नाले में अचानक पानी का स्तर बढ़ जाने से अलग-अलग गांवों के 35 परिवार अपने माल मवेशियों सहित बाढ़ में फंस गए थे, जिनमें गुज्जर बकरवाल समुदाय के करीब 25 सदस्य भी थे।
विज्ञापन


चारों ओर तेज बहाव वाला पानी होने के कारण वह वहां से निकलने की स्थिति में नहीं थे। इन लोगों के फंसे होने की खबर फैलते ही तुरंत घटनास्थल पर बचाव कार्य को अंजाम देने के लिए सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ में फंसे 35 परिवारों को सुरक्षित निकाला

flood alert in south Kashmir

कई घंटों तक चले आपरेशन के बाद उन्हें वहां से सुरक्षित निकाला गया। बचाव कार्य में जुटे सेना के एक अधिकारी के अनुसार, उन्हें स्थानीय लोगों ने सूचित किया और वह तुरंत अपनी टीम लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए और बचाव अभियान शुरू कर दिया।

बचाव अभियान में कुलगाम के डीसी और एसपी भी मौके पर डटे हुए हैं। कश्मीर संभाग में लगातार हो रही बारिश पर मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने बुधवार को बताया कि घाटी में शुक्रवार तक मौसम खराब रहने का अंदेशा है और इसी तरह बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

निदेशक के अनुसार, मानसून के मिलेजुले प्रभाव के कारण कश्मीर संभाग के अलावा जम्मू संभाग और लद्दाख में भी बारिश हो रही है। कम दबाव प्रणाली धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है, इसलिए शुक्रवार शाम तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

घाटी के दक्षिण कश्मीर में बाढ़ की आशंका बनी हुई है, जिसको ध्यान में रखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कश्मीर में लगातार बारिश से झेलम नदी के अलावा अन्य बड़ी नदियों का जलस्तर रातो रात बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed