बाढ़ अलर्ट: तवी, चिनाब खतरे के निशान के करीब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून सीजन की शुरुआत में ही मूसलाधार बारिश से चिनाब दरिया और तवी नदी वीरवार को उफान पर रही। इससे आसपास की बस्तियों के लोगों को सितंबर 2014 की बाढ़ और नुकसान के जख्म हरे हो गए।
चिनाब दरिया में जल स्तर तीस फुट तक रहा, जबकि मंदिरों की नगरी की लाइफ लाइन तवी में भी जल स्तर 11 फुट तक रिकार्ड किया गया। चिनाब में खतरे का निशान 33 फुट तो तवी में 14 फुट पर होने पर अलर्ट घोषित कर दिया जाता है।
ऊपरी इलाकों में हुई बारिश से तवी सुबह से ही उफान पर रही। सुबह सात बजे तवी में जल स्तर दस फुट तक पहुंच चुका था। जो कि 11 बजे 11 फुट पर जा पहुंचा। इससे प्रशासन भी सतर्क हो गया। बहरहाल इसके बाद जल स्तर कम होना शुरू हो गया और शाम छह बजे तवी में जल स्तर छह फुट के करीब था।
तवी में 13 फुट जल स्तर
तवी में 13 फुट जल स्तर होने पर ही आसपास की बस्तियों में अलर्ट घोषित कर दिया जाता है और 17 फुट पर पहुंचने पर खतरा घोषित कर यह जलस्तर होने पर आसपास के लोगों को प्रशासन की ओर से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाता है।
चिनाब दरिया भी रौद्र रूप धारण किए रहा। सुबह दस बजे चिनाब में सबसे ज्यादा 30 फुट जल स्तर रहा। चिनाब में 32 फुट पानी होने पर अलर्ट घोषित कर दिया जाता है।
आसपास की बस्तियों को सावधान कर दिया जाता है और 35 फुट पानी होने पर खतरे की घोषणा कर दी जाती है। चिनाब दरिया में वीरवार को शाम छह बजे जल स्तर 29.8 फुट था। भारी बारिश से तवी का जलस्तर 11 फीट पहुंचने पर सुरक्षा के लिहाज से नदी के किनारे पर पुलिस तैनात कर दी गई।