फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   flights start from Jammu Via Dehradun to Jaipur from 20th January from Jammu Airport

जम्मू से वाया देहरादून होकर जयपुर के बीच 20 जनवरी से चलेगी हवाई सेवा

Thu, 03 Jan 2019 04:46 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 03 Jan 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
flights start from Jammu Via Dehradun to Jaipur from 20th January from Jammu Airport
- फोटो : फाइल
जम्मू कश्मीर और राजस्थान आने-जाने वाले लोगों और पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। जम्मू और जयपुर के बीच हवाई सेवा 20 जनवरी से शुरू होने वाली है। देहरादून के लोगों को भी इससे फायदा मिलेगा। यह फ्लाइट देहरादून होते हुए जाएगी।
विज्ञापन


फिलहाल, एयरलाइंस कंपनियों की नजर प्रतिद्वंद्वियों पर है कि इस मार्ग पर कौन-कौन मैदान में उतरने वाला है। इस सेवा से दोनों राज्यों के बीच सबसे ज्यादा पर्यटन को फायदा होगा। राजस्थान और जम्मू कश्मीर दोनों राज्य पर्यटन के लिए जाने जाते हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो जम्मू कश्मीर में आने वाले कुल पर्यटकों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं में से 25 से 30 फीसदी राजस्थान के होते हैं। देहरादून से भी काफी पर्यटक जम्मू कश्मीर आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीके गौतम ने बताया कि इससे पहले यह सेवा नहीं थी। बीस दिसंबर को ही चेन्नई, अहमदाबाद, जम्मू और श्रीनगर के बीच भी विमान सेवा शुरू की गई है। भविष्य में ऐसे कई और राज्यों का चयन किया जा रहा है, जहां से विमान सेवा शुरू की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed