फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   flag meeting in poonchh

फ्लैग मीटिंग में फिर भारत ने पाकिस्तान को घेरा

Thu, 04 Sep 2014 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 04 Sep 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
flag meeting in poonchh

ब्रिगेड कमांडर लेवल फ्लैग मीटिंग में भारत ने पाकिस्तान के समक्ष लगातार सीजफायर के उल्लंघन पर विरोध जताया है। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार पुंछ के चक्का दा बाग में हुई मीटिंग में भारत ने पाक की ओर से हुई गोलाबारी के प्रमाण भी दिए। लगभग साढे़ तीन घंटे चली मीटिंग में भारतीय सैन्य अधिकारियों ने पाकिस्तानी अधिकारियों को सीजफायर बरकरार रख नियंत्रण रेखा पर अमन शांति बनाए रखने की बात कही।

विज्ञापन


भारतीय सैन्य अधिकारियों का नेतृत्व ब्रिगेडियर संजय ठकरान और पाकिस्तान टीम का नेतृत्व ब्रिगेडियर अतीक डार कर रहे थे। मीटिंग में दोनों ओर से गोलाबारी को लेकर एक-दूसरे पर आरोप जड़े गए। सांबा से लेकर जम्मू तक अंतरराष्ट्रीय सीमा और राजोरी-पुंछ नियंत्रण रेखा पर लगातार गोलाबारी के बाद पहली बार दोनों देशों के बीच ब्रिगेडियर स्तर की फ्लैग मीटिंग का आयोजन हुआ है। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ और पाक रेंजरों के बीच तीन बैठकें हो चुकी है।

विज्ञापन


इसके अलावा 26 अगस्त को दोनों देशों के बीच हुई डीजीएमओ स्तर की बैठक में भी भारत ने ॐीजफायर उल्लंघन पर कड़ा विरोध जताया था। इसके अलावा 27 अगस्त को परगवाल सेक्टर के निकोवाल बार्डर, 28 अगस्त को बलार्ड में और 29 अगस्त को सांबा में डीआईजी-ब्रिगेडियर स्तर की बैठक हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed