फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   five thousand youths will get job

रियासत के पांच हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

Thu, 28 Jan 2016 11:09 AM IST
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
five thousand youths will get job

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर में शांति बहाली के प्रयासों को और मजबूती देने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया। केंद्रीय कैबिनेट की ओर से प्रदेश के लिए पांच आईआरबी (इंडियन रिजर्व बटालियन) गठित करने को मंजूरी दे दी गई।

विज्ञापन


इसके अलावा कैबिनेट में नक्सल प्रभावित राज्यों के लिए आईआरबी की 12 बटालियनें गठित करने के फैसले पर भी मुहर लगाई गई। इनमें चार बटालियन छत्तीसगढ़ में, झारखंड और ओडिशा में तीन-तीन तथा महाराष्ट्र में दो बटालियनें गठित की जाएंगी।
विज्ञापन


कुल 17 बटालियनों में सबसे अधिक पांच बटालियनें जम्मू-कश्मीर के हिस्से आईं हैं। जम्मू-कश्मीर में आईआरबी की पांच नई बटालियनें गठित होने से रियासत केे पांच हजार युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट ने 17 नई रिजर्व बटालियनों के गठन पर लगाई मुहर

five thousand youths will get job

इसके साथ ही रियासत की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सकेगी। केंद्रीय कैबिनेट के फैसले के मुताबिक पांच नई बटालियनों की भर्ती में सीमांत जिलों के युवाओं की 60 फीसदी हिस्सेदारी भी तय की गई है।

रियासत की पूर्व भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार की ओर से केंद्र सरकार से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने अथवा सीमांत जिलों के युवाओं को रोजगार देने के तहत नई बटालियनें मंजूर करने की मांग की गई थी।

बीते वर्ष सितंबर में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के रियासत दौरे के दौरान भी पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने उनके समक्ष यह मांग रखी थी।

60 प्रतिशत रिक्तियां सीमावर्ती जिलों से भरी जाएंगी

five thousand youths will get job

अपने दौरे के दौरान ही केंद्रीय गृह मंत्री ने रियासत के लिए पांच आईआरबी बटालियनें मंजूर करने का आश्वासन दिया था। अब तक विभिन्न राज्यों में 153 बटालियनों के गठन को सरकार मंजूरी दे चुकी है, जिनमें से 144 बटालियनें गठित की जा चुकी हैं।

तय किया गया है कि सभी बटालियनों में भर्ती के समय स्थानीय युवाओं को मौका दिया जाएगा। जरूरत के हिसाब से राज्य उम्र और शैक्षिक मानदंडों में छूट दे सकेंगे।

जम्मू-कश्मीर में गठित की जाने वाली बटालियनों में कांस्टेबल और चतुर्थ श्रेणी के पदों की 60 प्रतिशत रिक्तियां सीमावर्ती जिलों से भरी जाएंगी। रियासत में फिलहाल आईआरबी की 20 बटालियन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed