फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   five-phased polls in Jammu and Kashmir

चुनावों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक खेमों में हलचल

Sat, 25 Oct 2014 08:00 PM IST
Updated Sat, 25 Oct 2014 08:00 PM IST
विज्ञापन
five-phased polls in Jammu and Kashmir

जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों की तिथि की घोषणा चुनाव आयोग द्वारा शनिवार को किए जाने की साथ ही राज्य में राजनीतिक दलों में हलचल का दौर शुरू हो गया है। जहाँ एक ओर कईं दल इसका स्वागत करते नज़र आ रहे हैं वहीँ राज्य की मुख राजनीतिक दल नेशनल कांफ्रेंस अभी भी आयोग के इस फैसले से असंतुष्टि जताते हुए इस समय को चुनावों के लिए सही समय नहीं मान रही है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग द्वारा जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर लग रही अटकलों को नकारते हुए ये स्पष्ट कर दिया कि जम्मू कश्मीर में चुनाव अपने निर्धारित समय पर ही कराए जाएंगे। शनिवार को दिल्ली में आयोग द्वारा प्रेस कांफ्रेंस में झारखण्ड के साथ साथ जम्मू कश्मीर के चुनावों की तिथि की घोषणा करते हुए ये साफ़ कर दिया है कि राज्य में चुनाव पांच चरणो में करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

पीडीपी द्वारा चुनाव आयोग के इस निर्णय का स्वागत

five-phased polls in Jammu and Kashmir

चुनाव आयोग के इस फैसले का करीब सभी राजनीतिक दलों द्वारा स्वागत किया गया है। राज्य की मुख विपक्षी दल पीडीपी द्वारा भी इसका स्वागत किया गया है। दल के प्रवक्ता नईम अख्तर के अनुसार जो स्थिति बाढ़ के बाद राज्य में पैदा हुई है उसमें तभी सुधार आ सकता है जब सही सरकार सत्ता संभाले।

उन्होने यह भी कहा कि लोग इस बाढ़ से काफी प्रभावित हुए हैं और मौजूदा सरकार ने लोगों के हित्त में सही रूप से कार्य नहीं किया है। अख्तर ने मौजूदा सरकार खासकर नेशनल कांफ्रेंस पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है।

वही राज्य की मौजूदा घठबंधन सरकार में हिस्सेदार नेशनल कांफ्रेंस ने चुनाव आयोग के इस फैसले पर असंतुष्टि जताई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अली मोहम्मद सागर के अनुसार ये सही समय नहीं है चुनावों लिए क्यूंकि लोग अभी भी घाटी में आई आपदा से उभर नहीं पाए हैं।

सागर के अनुसार पार्टी अभी चुनाव में भाग लेना नहीं चाहती थी लेकिन अब जब आयोग द्वारा तिथि की घोषणा कर दी गई है तो अब वह चुनावों के लिए सही नीति बनाते हुए चुनाव लड़ेंगे।

गौरतलब है कि कश्मीर में आई आपदा और आने वाले सर्दी के मौसम के चलते क्या चुनाव आयोग का यह फैसला सही सिद्ध हो पाएगा ? क्या चुनावों के दौरान मतदाताओं की लम्बी लम्बी कतारें देखने को मिल पाएंगी ? यह तो अब समय ही तय करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed