{"_id":"9810a65ac9d3a1ca26e53257fe53d8b6","slug":"five-people-of-a-family-suffering-meal-toxicity","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुंभ खाने से एक ही परिवार के पांच को फूड पाइजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुंभ खाने से एक ही परिवार के पांच को फूड पाइजन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 30 Jul 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
रेहण गांव में विषाक्त भोजन का सेवन करने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हालत बिगड़ गई। आनन फानन में इन लोगों को उपजिला अस्पताल बसोहली पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार देवराज, उनकी पत्नी नीलम शर्मा, बेटा राकेश कुमार, बेटी पूजा और रिश्तेदार अंचल की हालत खाना खाने के तुरंत बाद बिगड़ गई।
अस्पताल में उपचार के दौरान प्रभावित परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे बरसात के दौरान उगने वाली खुंभ लेकर आए थे। खाने में खुंभ बनाई जिसे खाने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद से सदस्यों की हालत में सुधार बताया जाता है।उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।