फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Five Pakistani soldiers were killed in retaliation by the Indian Army in jammu kashmir

पाकिस्तान की रिहायशी इलाके में गोलाबारी, बच्चे समेत तीन नागरिकों की मौत

Mon, 13 Apr 2020 01:02 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ/कुपवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ/कुपवाड़ा Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 13 Apr 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Five Pakistani soldiers were killed in retaliation by the Indian Army in jammu kashmir
रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

नीलम घाटी में सैनिक साजो-सामान में बीते दिन हुए भारी नुकसान से बौखलाए पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी बढ़ा दी है। रविवार को पाकिस्तान की ओर से कुपवाड़ा और पुंछ जिले में की गई भारी गोलाबारी से एक बच्चे और महिला समेत तीन नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान होने की खबर है। 

विज्ञापन


नीलम घाटी, डुडिनाल में पाकिस्तान की कई चौकियां तबाह हो गई हैं। कम से कम चार सैनिक मारे जाने तथा कुछ के घायल होने की खबर है। इसके साथ ही पुंछ के उस पार पीओके के निखियाल में आतंकी शिविर ध्वस्त हो गया, जिसमें दर्जनभर आतंकियों व सैनिकों के मारे गए। निखियाल में कई आतंकी शिविर हैं जिनमें जैश, लश्कर और हिजबुल मुजाहिदीन के सैकड़ों आतंकी मौजूद रहते हैं। बताते हैं कि पाकिस्तान ने आतंकियों से बदला लेने के लिए ही पुंछ के लगभग सौ किमी के दायरे में गोलाबारी की। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से कुपवाड़ा जिले के केरन, करनाह, टंगधार और उड़ी में सेना की अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। इसमें तुमना गांव के बशीर अहमद का आठ साल का बेटा जियान अहमद, चौकीबल का युवक जावेद अहमद खान (18) और चौकीबल की महिला शमीमा बेगम (36) की मौत हो गई। पाकिस्तान की ओर से हाजीतारा और धानी गांव में पहले गोलाबारी क गई। बाद मंजगाम, मालिकपोरा, टीसीपी, हफरदा, क्रालपोरा, तुमना, हाचीमार्ग चौकीबल आदि इलाकों को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पाकिस्तान की ओर से पुंछ में लगातार सातवें दिन गोलाबारी की गई। इसमें एक घायल हो गया। पाकिस्तान ने बालाकोट से लेकर शाहपुर तक लगभग 100 किलोमीटर के दायरे में सीजफायर का उल्लंघन किया गया। कस्बा, कीरनी के साथ ही शाहपुर व गुलपुर सेक्टर में भी गोले दागे गए। इसमें कस्बा सेक्टर में मोहम्मद शौकत (28) छर्रे लगने से घायल हो गया। एक महिला सलीमा बी शनिवार की रात घायल हुई थी।

पाकिस्तान ने आईबी पर रात भर की गोलाबारी

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी हैं। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे से रविवार तड़के साढ़े चार बजे तक पाकिस्तानी सेना ने पप्पू चेक पोस्ट से भारत की चंदवां पोस्ट और रिहायशी इलाकों में गोलाबारी की। इसमें चक्क चंगा के हरबंस लाल और रमेश चंद के दो मवेशी जख्मी हो गए। खेतों में गोले गिरने से गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि बीएसएफ ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।

बांडीचैचियां में दो मकान, डोकरी में स्कूल क्षतिग्रस्त
सीमापार से रविवार को कस्बा और कीरनी में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की गई। इसमें बांडीचेचियां इलाके के दो मकान और डोकरी गांव में सरकारी मिडिल स्कूल क्षतिग्रस्त हो गया। बांडीचेचियां गांव के कल्लर वार्ड एक निवासी मोहम्मद रशीद और मोहल्ला जब्रां वार्ड चार निवासी मोहम्मद रशीद के मकान के पास गोले गिरे। इससे दोनों के मकानों को भारी नुकसान पहुंचा। इसके अलावा कीरनी सेक्टर स्थित डोकरी गांव के सरकार मिडिल स्कूल के बरामदे की छत पर भी गोला आ गिरा। इससे लेंटर में सुराख होने के साथ स्कूल भवन को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना अब 120 एमएम के मोर्टार दागते हुए नागरिक ठिकानों को निशाना बना रही है। संवाद


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed