इन पांच आस्पतालों में होगीं जीएमसी जैसी सुविधाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री लाल सिंह ने कहा कि शहरी अस्पतालों पर मरीजों का लोड कम करने के लिए जम्मू और श्रीनगर के चार और लेह में एक जिला अस्पताल को मेडिकल कालेज की तर्ज पर अपग्रेड किया जा रहा है।
जिला अस्पतालों से सामान्य मरीजों को शहरों में शिफ्ट करने पर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण और दूरवर्ती अस्पतालों में आधुनिक उपकरणों को विकसित किया जा रहा है। पर्याप्त स्टाफ के साथ डाक्टर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
शहर के प्रमुख श्री महाराजा गुलाब सिंह (एसएमजीएस) जच्चा-बच्चा अस्पताल के 75 साल पूरे होने पर स्थापना दिवस पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने रियासत में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के दावे किए।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बालिकाओं को बचाने के लिए भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने को समाज को भी अपना दायित्व निभाना होगा। हमें बेटों की तरह बेटियों को भी गले लगाना होगा।
अस्पताल के सभागार के लिए दस एसी देने की घोषणा
दूरवर्ती और ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा केंद्रों में व्यवस्थाओं को मजबूत बनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य शहरों की ओर भेजे जाने वाले मरीजों का लोड कम करना है। इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल परिसर में मंत्रोच्चारण के बीच महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
महाराजा हरि सिंह ने महाराजा गुलाब सिंह के नाम पर 6 मई 1940 को एसएमजीएस का नींव पत्थर रखा था। इसे 1943 में जनता को समर्पित किया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में वातानुकूलित वार्ड 18 का उद्घाटन करने के साथ अस्पताल के सभागार के लिए दस एसी देने की घोषणा की।
इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टाफ कर्मियों को स्वास्थ्य मंत्री ने स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में एमएलसी अशोक खजूरिया, विधायक राजेश गुप्ता, प्रिंसिपल डा. घनश्याम देव गुप्ता, अधीक्षक डा. दारा सिंह आदि मौजूद रहे।