फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Five get life term in double murder

Jammu News: दोहरे हत्याकांड में पांच को उम्रकैद बरकरार

विज्ञापन
Five get life term in double murder
जम्मू। उधमपुर जिले में संपत्ति विवाद को लेकर हुए दोहरे हत्याकांड में शामिल पांचों आरोपियों की उम्रकैद की सजा बरकरार रहेगी। न्यायाधीश संजय धर और राजेश सेखरी की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने शुक्रवार इस मामले से जुड़ी याचिका पर सुनवाई की।
विज्ञापन

बता दें कि 7 सितंबर 2011 को जयपाल सिंह निवासी सधौता पुलिस को सूचित किया कि अज्ञात व्यक्तियों ने कृष्णा देवी और प्रकाश सिंह निवासी सदोता की हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। मामले की जांच की गई। अदालत में चालान पेश किया गया। 3 फरवरी 2020 को मासू राम और उसके पुत्र प्रेमनाथ, सीताराम, कृष्ण चंद और बाबू राम और गुड्डी को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन

सारा विवाद संपत्ति का था। मृतक कृष्णा देवी अपने पोते प्रकाश सिंह को संपत्ति देना चाहती थी। यह प्रेमनाथ को मंजूर नहीं था। इसलिए उसने अपने भाइयों के साथ मिलकर दोनों की हत्या कर दी। आरोपियों ने टोका, दराती और कुल्हाड़ी से हत्या की थी। इन पर मिले फिंगर प्रिंट आरोपियों के फिंगर प्रिंट से मेल खाते थे। खंडपीठ ने दोनों तरफ की दलीलें सुनने के बाद कहा कि निचली अदालत ने इसमें जो भी फैसला किया है, वो पूरे साक्ष्यों और सबूतों को ध्यान में रखकर किया गया है। हमारी राय है कि आक्षेपित निर्णय इस न्यायालय द्वारा किसी भी हस्तक्षेप की मांग नहीं करता है। वास्तव में निचली अदालत ने सावधानीपूर्वक विश्लेषण किया और रिकॉर्ड पर मौजूद साक्ष्यों के साथ निर्णय लिया। इसमें किसी तरह की अवैधता नहीं है। अपील में कोई आधार नजर नहीं आता। इसलिए इसे खारिज किया जाता है। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed